Uttarakhand

खुशखबरी: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मिल सकता है बढ़ा मानदेय, सरकार पेंशन पर भी गंभीर

ऊधमसिंह नगर में आयोजित उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के अधिवेशन में पहुंचीं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या, बोलीं- मांगों को पूरा करने का किया जा रहा प्रयास, प्रतिनिधियों ने बताईं समस्याएं

राजकिशोर तिवारी

ऊधमसिंह नगर, 16 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर के बाजपुर क्षेत्र में स्थित श्रीराम जानकी मंडप में रविवार को उत्तरांचल आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के 12वें प्रदेश अधिवेशन का आयोजन हुआ। इसमें महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। मंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को जल्द मानदेय बढ़ोतरी की सौगात मिल सकती है। प्रदेश सरकार इसके लिए प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं।

मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की वर्षों से चली आ रही मांगों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि पदोन्नति की मांग को सरकार ने गंभीरता से लिया है। इसी दिशा में पदोन्नति के माध्यम से उन्हें सुपरवाइजर बनाए जाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। इससे आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बेहतर सेवा अवसर मिलने के साथ उनकी जिम्मेदारियों और पद में भी उन्नति का मार्ग प्रशस्त होगा।

ये भी पढ़ें:

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सेवानिवृत्ति के बाद की आर्थिक सुरक्षा को लेकर भी संवेदनशील है। सेवानिवृत्ति के समय मिलने वाली एकमुश्त धनराशि में बढ़ोतरी की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को पेंशन का लाभ देने की मांग पर भी सरकार गंभीरता से काम कर रही है। रेखा आर्या ने उम्मीद जताई कि वर्ष 2026 में पेंशन के संबंध में अंतिम निर्णय लिया जा सकता है।

anganwadi-workers-honorarium-pension-uttarakhand (2)

अधिवेशन में संघ के प्रतिनिधियों ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की विभिन्न समस्याओं और मांगों को मंत्री के समक्ष रखा। रेखा आर्या ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना और कहा कि जिन मांगों का समाधान संभव है, उनके निराकरण के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ की अखिल भारतीय मंत्री अंजलि पटेल, क्षेत्र संगठन मंत्री अनुपम, मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जोशी, महामंत्री सुमित सिंघल, राज्य मंत्री मनजीत सिंह, भगवती बिष्ट, रेणु खोलिया सहित संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  हरिद्वार में CM धामी का किसानों ने किया भव्य स्वागत, उत्तराखंड में गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने से हैं गदगद

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button