Lucknow City

रास्ता मांगने पर बवाल, कार्यकर्ताओं से मारपीट का आरोप, थाने के सामने भाकियू का धरना

भाकियू भानू गुट ने कहा रोड पर कार खड़ी होने से रास्ता अवरुद्ध था, निकलने को लेकर जगह मांगी तो कार सवारों ने किया विवाद, 15 से 20 लोगों पर लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला करने का दावा, तीन महिलाओं के घायल होने की बात, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 21 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित निगोहां थाना क्षेत्र के मेंहदौली गांव के पास हुलासखेड़ा रोड पर किसान यूनियन कार्यकर्ताओं से मारपीट का मामला सामने आया है। भारतीय किसान यूनियन भानू गुट के कार्यकर्ताओं ने कुछ लोगों पर मारपीट, महिलाओं से अभद्रता व जेवर छीनने का आरोप लगाया है। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए संगठन के कार्यकर्ताओं ने निगोहां थाने पर धरना शुरू कर दिया।

डाले पर सवार होकर बैठक के शामिल होने जा रहे थे कार्यकर्ता

ये भी पढ़ें:

बताया गया कि भाकियू भानू गुट के कार्यकर्ता मोहनलालगंज ब्लॉक में होने वाली संगठन की मासिक बैठक में शामिल होने जा रहे थे। सभी लोग एक डाले पर सवार थे। इसी दौरान हुलासखेड़ा रोड पर रास्ते में एक कार खड़ी मिली। तहरीर के मुताबिक, कार हटाकर रास्ता देने के लिए कहने पर चालक व उसके साथ मौजूद लोगों से विवाद शुरू हो गया।

Advertisement

lucknow-bhaku-workers-assault-protest-nigohan (2)

रास्ते में खड़ी कार पर सवार लोगों ने रास्ता रोका, 15 से 20 लोगों को बुलाया, तीन महिलाएं घायल

पीड़ित पक्ष की ओर से निगोहां थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कार चालक ने फोन कर करीब 15 से 20 लोगों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला किया गया। हमले में कई लोगों के घायल होने की बात कही गई है। आरोप लगाया कि मारपीट में मंजू, रोशनी व सावित्री घायल हुई हैं। महिलाओं के साथ अभद्रता व छेड़छाड़ करने के साथ जेवर छीनने का भी आरोप लगाया गया है। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज भेजा गया।

पुलिस के पहुंचने को लेकर भी सवाल

घटना की सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची। किसान यूनियन कार्यकर्ताओं का आरोप है कि निगोहां थाने की पुलिस समय पर मौके पर नहीं पहुंची। बाद में पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

lucknow-bhaku-workers-assault-protest-nigohan (3)

मुकदमे की मांग को लेकर थाने पर धरना

पुलिस की ओर से मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए भाकियू भानू गुट के सैकड़ों पदाधिकारी व कार्यकर्ता निगोहां थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं ने धरना शुरू कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की मांग की। निगोहां थाना प्रभारी रवींद्र कुमार ने कहा कि मारपीट की घटना हुई है। उनका कहना है कि तहरीर में लूट की बात बताई गई है, जिसकी जांच की जा रही है। जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  सुबह बच्चों के आने से पहले गिरी आंगनबाड़ी केंद्र की छत, बड़ा हादसा टला, ग्रामीणों में गुस्सा

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link