Uttarakhand

सशक्त बहना उत्सव में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’, धामी बोले- हर खरीद बनेगी आत्मनिर्भर उत्तराखंड की ताकत

सीएम ने सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं के स्टॉलों का किया निरीक्षण, उत्पादों की खरीदारी की, बोले- त्योहारी सीजन स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 25 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को सचिवालय में आयोजित ‘सशक्त बहना उत्सव’ के तहत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न स्थानीय उत्पादों की खरीदारी की। इस दौरान उन्होंने प्रदेशवासियों से आगामी त्योहारों में स्थानीय उत्पादों को प्राथमिकता देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पाद खरीदना केवल एक वस्तु की खरीदारी नहीं, बल्कि उत्तराखंड की मातृशक्ति, स्थानीय कारीगरों और छोटे उद्यमियों के हुनर को प्रोत्साहन देना है।

महिलाओं द्वारा तैयार उत्पाद पारंपरिक हुनर की पहचान

ये भी पढ़ें:

सीएम धामी ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं द्वारा तैयार किए जा रहे उत्पाद उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और पारंपरिक हुनर की पहचान हैं। इन उत्पादों को बाजार मिलने से महिलाओं की आजीविका मजबूत होगी और वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर तैयार किसी उत्पाद की प्रत्येक खरीद किसी परिवार की आय बढ़ाने और किसी महिला के स्वरोजगार को मजबूती देने में योगदान करती है। त्योहारी सीजन स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का महत्वपूर्ण अवसर है। इसलिए प्रदेशवासी त्योहारों पर उपहार, सजावटी सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुओं की खरीद में स्थानीय उत्पादों को अधिक से अधिक प्राथमिकता दें।

‘लोकल खरीदें, लोकल को बढ़ाएं’ का लें संकल्प

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में ‘वोकल फॉर लोकल’ अभियान ने देश में स्थानीय उत्पादों के प्रति नया विश्वास पैदा किया है। राज्य सरकार भी महिला स्वयं सहायता समूहों, स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों के उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार काम कर रही है। सीएम ने प्रदेशवासियों से अपील की कि इस त्योहारी सीजन में ‘लोकल खरीदें, लोकल को बढ़ाएं’ के संकल्प के साथ आगे आएं और दूसरों को भी स्थानीय उत्पाद अपनाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से मातृशक्ति की आजीविका मजबूत होगी और आत्मनिर्भर उत्तराखंड से आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई मजबूती मिलेगी।

ये भी पढ़ें  MISSION 2027 : धामी की सलाह, कार्यकर्ताओं से करें संवाद, कांग्रेस पर साधा निशाना

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button