Uttarakhand

खेल मंत्री ने किया बैडमिंटन प्रतियोगिता का आगाज, कहा… राष्ट्रीय खेलों से उत्तराखंड को मिलेगी पहचान

देहरादून में सचिवालय बैडमिंटन क्लब की वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता शुरू, रेखा आर्या ने किया शुभारंभ, बोलीं- कॉमनवेल्थ व ओलंपिक खेलों की कुछ प्रतियोगिताओं की मेजबानी का मिल सकता है अवसर

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 30 मई 2026ः

उत्तराखंड के देहरादून में शनिवार को सचिवालय बैडमिंटन क्लब के वार्षिक बैडमिंटन प्रतियोगिता की शुरुआत हुई। इसमें 200 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह परिश्रम, संघर्ष और समर्पण जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों की सीख भी देता है।

खेल मंत्री रेखा आर्या ने परेड ग्राउंड स्थित मल्टीपरपज हॉल में प्रतियोगिता का शुभांरभ करते हुए कहा कि राष्ट्रीय खेलों के सफल आयोजन के बाद उत्तराखंड में खेल संस्कृति को नई गति मिली है। इससे दुनिया में उत्तराखंड को नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के स्टेडियमों में नियमित रूप से खिलाड़ी अभ्यास कर रहे हैं और राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का लगातार आयोजन हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

Sports Minister Opens Badminton Tournament in Dehradun (1)

Advertisement

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। पदक विजेताओं को सरकारी नौकरियों में चार प्रतिशत आरक्षण और आउट ऑफ टर्न नियुक्ति जैसी योजनाओं ने युवाओं को खेल को करियर के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया है।

खेल मंत्री ने विश्वास जताया कि उत्तराखंड में विकसित हो रहे अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल ढांचे को देखते हुए भविष्य में कॉमनवेल्थ और ओलंपिक जैसे बड़े खेल आयोजनों की कुछ प्रतियोगिताओं की मेजबानी का अवसर भी राज्य को मिल सकता है। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष हीरा सिंह बसेड़ा, महासचिव प्रमोद कुमार, प्रभारी जिला खेल अधिकारी रविंदर भंडारी, भूपेंद्र बसेड़ा, सत्येंद्र सिंह सजवाण, अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन खिलाड़ी पुनीता और संजय जोशी उपस्थित रहे।

READ MORE

ये भी पढ़ें  एसटीएफ का ऑपरेशन प्रहारः फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट में एक और गिरफ्तारी, पिस्टल बरामद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link