Lucknow City

रक्षाबंधन पर लखनऊ आएंगे राजनाथ सिंह, 3 दिन में सौगातों की बरसात, विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण-शिलान्यास

28 से 30 अगस्त तक राजधानी में रहेंगे रक्षा मंत्री, आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह से लेकर फ्रेगरेंस पार्क और रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा के अनावरण तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

लखनऊ, 27 अगस्त 2026:

देश के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह रक्षाबंधन के अवसर पर अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों के बीच होंगे। राजनाथ सिंह शुक्रवार को तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुचेंगे। इस दौरान वे विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दौरे को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में भी खास उत्साह है।

भाजपा के लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी के मुताबिक रक्षा मंत्री 28 अगस्त को शाम 4:30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से वे सदर बाजार, न्यू गणेशगंज और महानगर क्षेत्र में शोकाकुल परिवारों से मुलाकात करते हुए शाम करीब 6:20 बजे कालिदास मार्ग स्थित अपने आवास पहुंचेंगे।

आंबेडकर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

ये भी पढ़ें:

दौरे के दूसरे दिन 29 अगस्त को राजनाथ सिंह बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर एक बजे विशालखंड, गोमती नगर में सीनियर सिटीजन होम भवन का उद्घाटन करेंगे। शाम चार बजे लाजपत नगर चौराहे पर फ्रेगरेंस पार्क का उद्घाटन करेंगे। इसी दौरान वे लाला लाजपत राय और शहीद भगत सिंह की प्रतिमाओं का अनावरण भी करेंगे। दिनभर के कार्यक्रमों के बाद शाम 6:05 बजे वे कालिदास मार्ग स्थित आवास लौटेंगे।

rajnath-singh-lucknow-visit-raksha-bandhan-development-projects1

कैंट क्षेत्र की विकास परियोजनाओं का होगा लोकार्पण और शिलान्यास

दौरे का तीसरा दिन भी विकास कार्यों के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। 30 अगस्त को सुबह 11 बजे राजनाथ सिंह दिलकुशा लॉन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम सुनेंगे। इसके बाद लखनऊ कैंट क्षेत्र की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा।

रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे रक्षा मंत्री

दोपहर 12:30 बजे दुबग्गा-सीतापुर रोड बाईपास स्थित प्रेरणा स्थल के निकट रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा का अनावरण भी रक्षा मंत्री करेंगे। शाम चार बजे होटल ताज में आयोजित PM-SETU कार्यशाला में शामिल होने के बाद वे शाम 5:25 बजे लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे और शाम 6:30 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। रक्षाबंधन के अवसर पर लखनऊ में राजनाथ सिंह का तीन दिवसीय प्रवास जनसंपर्क, सम्मान और विकास कार्यों के उद्घाटन-शिलान्यास से भरा रहेगा।

ये भी पढ़ें  Breaking... कल से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर बदलेगा ट्रैफिक, निकलने से पहले जरूर जानें डायवर्जन

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button