Lucknow CityUttar Pradesh

‘स्नेहबंधन’ से पहले CM योगी का संदेश, पर्व की बधाई देकर कहा- बिटिया और बहना UP का गहना

रक्षाबंधन पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के प्रेम को पारिवारिक मूल्यों से जोड़ा, लखनऊ में आज स्नेहबंधन कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री

लखनऊ, 28 अगस्त 2026:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। लखनऊ में आज होने वाले स्नेहबंधन कार्यक्रम में शामिल होने से पहले दिए संदेश में उन्होंने भाई-बहन के रिश्ते को प्रेम, स्नेह, विश्वास की मजबूत डोर बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर सभी को अपनी सांस्कृतिक विरासत, पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का संकल्प लेना चाहिए।

महिला सुरक्षा, सम्मान पर सरकार का फोकस

मुख्यमंत्री के संदेश में बेटियों, बहनों के सम्मान को खास जगह दी गई। संदेश में कहा गया, ‘बिटिया और बहना, यूपी का गहना…’ इसके जरिए प्रदेश में महिलाओं, बेटियों के सम्मान से जुड़े सरकार के प्रयासों को सामने रखा गया है। कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण के साथ-साथ उनके सुख-सुविधाओं का भी निरंतर ध्यान रख रही है।

ये भी पढ़ें:

स्नेहबंधन कार्यक्रम में शामिल होंगे CM

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को लखनऊ स्थित 5 कालिदास मार्ग पर आयोजित स्नेहबंधन कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू होगा। रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में भाई-बहन के रिश्ते के साथ महिलाओं के सम्मान से जुड़े पहलुओं को भी प्रमुखता दी जाएगी।

प्रेम और विश्वास का पर्व

मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में रक्षाबंधन को भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह, विश्वास का पर्व बताया। उन्होंने प्रदेशवासियों से इस मौके पर परिवार के रिश्तों को मजबूत करने के साथ अपनी सनातन सांस्कृतिक विरासत से जुड़े मूल्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लेने की अपील की।

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का जिक्र

रक्षाबंधन पर प्रदेश सरकार ने महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा दी है। 27 अगस्त सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक रोडवेज, नगर विकास विभाग की बसों के साथ महानगरों में चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों में माताओं, बहनों, बेटियों को मुफ्त यात्रा की सुविधा मिल रही है। उनके साथ यात्रा करने वाले सहयात्री को भी इस सुविधा का लाभ दिया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  मलिहाबाद में ‘कवच आम सभा’ ने खींचा बागवानों का ध्यान...ये नई तकनीक आम को रखेगी सेहतमंद

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button