Entertainment

‘आवारापन 2’ के कंपोजर Amaal Mallik का बड़ा फैसला, संगीत से बनाई दूरी, कहा- मिल रहीं धमकियां

सोशल मीडिया पर फैंस को दी जानकारी, एक साल के लिए फिल्मी संगीत से दूरी बनाने का फैसला, मानसिक व शारीरिक तौर पर खुद को संभालने के लिए मांगा वक्त, अमाल मलिक ने कहा कुछ ताकतवर लोग उन्हें फिल्मों से दूर रखना चाहते हैं

एंटरटेनमेंट डेस्क, 28 अगस्त 2026:

‘आवारापन 2’ के गीत से चर्चा में आए म्यूजिक कंपोजर और सिंगर अमाल मलिक ने फिल्मी संगीत से करीब एक साल का ब्रेक लेने का फैसला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। अमाल ने कहा कि इस वक्त उन्हें अपने मन, शरीर और आत्मा को संभालने के लिए समय चाहिए। वह खुद को पूरी तरह ठीक करने के बाद दोबारा संगीत की दुनिया में लौटना चाहते हैं।

फैंस से की परेशान न करने की अपील

अमाल ने अपने पोस्ट में फैंस से अपील की कि वे फिलहाल उन्हें परेशान न करें। उन्होंने कहा कि जब उनके पास बताने के लिए कुछ होगा, वह खुद इसकी जानकारी देंगे। अमाल के मुताबिक संगीत से सिनेमा तक का उनका सफर उन्हें काफी दूर ले आया है, अब वह कुछ समय के लिए खुद पर ध्यान देना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें:

परिवार को धमकियां मिलने का दावा

Advertisement

अपने ब्रेक की वजह बताते हुए अमाल ने फिल्म इंडस्ट्री के कामकाज पर भी सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि पिछले करीब आठ साल से वह पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं, मगर इंडस्ट्री में उनके लिए हालात आसान नहीं रहे। अमाल ने कहा कि इंडस्ट्री के कामकाज को लेकर सच बोलने की उनकी आदत कुछ लोगों को पसंद नहीं आती। उनके मुताबिक इसी वजह से उन्हें अपने परिवार के साथ बेवजह की धमकियों का सामना करना पड़ा है।

कुछ ताकतवर लोगों पर लगाए गंभीर आरोप

अमाल ने दावा किया कि इंडस्ट्री में कुछ ऐसे ताकतवर लोग हैं जो नहीं चाहते कि वह उनकी फिल्मों या किसी भी फिल्म का हिस्सा बनें। उन्होंने इसे सिर्फ लेबल्स से जुड़ा मामला मानने से इनकार किया। अमाल के मुताबिक मामला इससे आगे बढ़ चुका है और कुछ प्रभावशाली लोगों का एक समूह उनके खिलाफ काम कर रहा है।

Awarapan 2 के गाने से चर्चा में थे अमाल

ब्रेक का एलान करने से कुछ समय पहले ही अमाल मलिक फिल्म Awarapan 2 से जुड़े थे। इमरान हाशमी, दिशा पाटनी और शबाना आजमी स्टारर इस फिल्म के गाने ये आवारापन को उन्होंने कंपोज किया है। इस गाने के चलते भी अमाल चर्चा में रहे।

2014 में शुरू हुआ बॉलीवुड सफर

अमाल मलिक ने 2014 में सलमान खान की फिल्म जय हो से बतौर कंपोजर बॉलीवुड में शुरुआत की थी। इसके बाद रॉय के गाने सूरज डूबा है ने उन्हें बड़ी पहचान दिलाई। वह हीरो, एयरलिफ्ट, कपूर एंड सन्स, एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, कबीर सिंह, वेदा जैसी फिल्मों के लिए संगीत दे चुके हैं। अमाल म्यूजिक कंपोजर डब्बू मलिक के बेटे हैं। वह सिंगर-कंपोजर अनु मलिक के भतीजे भी हैं।

ये भी पढ़ें  Jailer 2 के नए गाने में दिखा Rajinikanth का जलवा, One Sun One Moon ने रिलीज से पहले बनाया माहौल

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link