Hardoi City

घर के पास मिला हैंड ग्रेनेड, गांव में मचा हड़कंप, हरकत में आया बम निरोधक दस्ता

संदिग्ध वस्तु देखकर ग्रामीण ने डायल-112 को दी सूचना, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर इलाके को सुरक्षित किया, Bomb Detection and Disposal Squad से जांच के बाद नष्ट कराने की तैयारी, गांव तक हैंड ग्रेनेड कैसे पहुंचा पुलिस खंगाल रही वजह

हरदोई, 28 अगस्त 2026:

यूपी के हरदोई जिले में हरपालपुर थाना क्षेत्र के जोधनपुरवा मजरा पलिया गांव में शुक्रवार को एक घर के बाहर Hand Grenade मिलने से हड़कंप मच गया। गांव के सतीश की नजर इस पर पड़ी। उन्होंने बिना उसे छेड़े डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी। हरपालपुर पुलिस ने आसपास सुरक्षा व्यवस्था की। पुलिस ने लोगों को उससे दूर रखकर कब्जे में लिया। उसकी जांच के लिए Bomb Detection and Disposal Squad यानी बम खोज एवं निरोधक टीम को भी बुलाया गया।

hardoi-house-hand-grenade-bomb-squad-investigation (2)

घर के पास कैसे पहुंचा ग्रेनेड, रंजिश में रिश्तेदारों की हरकत का एंगल

ये भी पढ़ें:

ये मामला इसलिए भी अहम है क्योंकि Hand Grenade सैन्य इस्तेमाल में आते हैं। ऐसे में गांव के आबादी वाले इलाके में इसके मिलने से यह सवाल उठ रहा है कि यह वस्तु वहां तक कैसे पहुंची। पुलिस इसी एंगल को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। सतीश ने पुरानी रंजिश के चलते सांडी क्षेत्र के अपने रिश्तेदारों पर घर में हैंड ग्रेनेड फेंकने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि रात में कुछ गिरने की आवाज आई थी, जिसे देखने के बाद उन्होंने सावधानी बरतते हुए लकड़ी की मदद से पन्नी में लपेटकर घर से बाहर कर दिया था।

गांव में मिला सेवानिवृत्त सैनिक, सुरक्षित ले जाने के तरीके बताए

पुलिस टीम जब गांव पहुंची तो वहां एक सेवानिवृत्त सैनिक भी मिला। उसने पुलिस को उसे सुरक्षित ले जाने का तरीका बताया और मदद भी की। हालांकि मौके पर मिला हैंड ग्रेनेड काफी पुराना दिख रहा था। इसकी सही पहचान Bomb Detection and Disposal Squad की जांच के बाद ही हो सकेगी।

पुलिस हर एंगल से कर रही जांच

क्षेत्राधिकारी हरपालपुर प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि बम निरोधक टीम की मदद से वस्तु की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौके पर कानून व्यवस्था से जुड़ी कोई परेशानी नहीं है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि हैंड ग्रेनेड कहां से आया, कितने समय से वहां पड़ी थी, इसे वहां तक कौन लेकर आया।

ये भी पढ़ें  केस से नाम हटाने व होटल बेधड़क चलाने का वादा...कुछ ऐसा हुआ कि दरोगा-सिपाही पहुंचे जेल

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button