Uttar Pradesh

रक्षाबंधन पर सैफई पहुंचे अखिलेश, राखी बंधवाकर दिया शगुन, बोले- BJP सरकार नहीं, दुकानदार है

सैफई पार्टी कार्यालय में सुबह से महिलाओं की लगी कतार, महिला पुलिसकर्मियों ने भी अखिलेश को बांधी राखी, अखिलेश यादव ने शगुन दिया, मिठाई बांटी गई, जेपीएनआईसी को लेकर बीजेपी पर साधा निशाना, कहा जेपी बेचने वाले बीजेपी भी बेच देंगे

इटावा, 28 अगस्त 2026:

यूपी के इटावा जिले में रक्षाबंधन के मौके पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को सैफई पहुंचे। उन्होंने पार्टी कार्यालय में महिलाओं से राखी बंधवाई। सुबह से ही आसपास के जिलों से महिलाएं, युवतियां, पार्टी नेता व कार्यकर्ता अखिलेश यादव से मिलने के लिए पहुंचने लगे थे। बहनों ने राखी बांधी तो अखिलेश यादव ने भी उन्हें शगुन दिया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर तीखा हमला बोला।

पार्टी कार्यालय में दिखा रक्षाबंधन का माहौल

सैफई स्थित सपा कार्यालय में सुबह करीब 10 बजे से रक्षाबंधन मिलन कार्यक्रम शुरू हुआ। दोपहर 12 बजे तक बड़ी संख्या में महिलाएं अखिलेश यादव से मिलने पहुंचीं। उनके लिए पार्टी कार्यालय में खास इंतजाम किए गए थे। लोगों को पानी की बोतलें, मिठाई के डिब्बे दिए गए। अखिलेश यादव ने महिलाओं से राखी बंधवाई, उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। उनकी सुरक्षा में तैनात महिला पुलिसकर्मियों ने भी अखिलेश यादव की कलाई पर राखी बांधी। इस दौरान अखिलेश यादव ने उनसे मुलाकात की।

ये भी पढ़ें:

akhilesh-yadav-saifai-raksha-bandhan-bjp-jpnic (2)

महिलाओं की सुरक्षा का लिया संकल्प

अखिलेश यादव ने कहा, मैं रक्षाबंधन त्यौहार की बधाई देना चाहता हूं, यह ऐसा त्यौहार है जहां भाई संकल्प लेता है अपनी बहनों की रक्षा के लिए। हम संकल्प यह भी लेते हैं कि आने वाले समय में बेटियों महिलाओं के बीच जो असुरक्षा की भावना है वह खत्म की जाए।

बीजेपी पर महंगाई को लेकर हमला

रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, एक ही संकट इस देश में है वो है भारतीय जनता पार्टी, बीजेपी हटेगी तो सब संकट खत्म हो जाएगा।
उन्होंने आगे कहा भारतीय जनता पार्टी से आप कोई उम्मीद नहीं कर सकते हैं, अब तो उनका समय भी खत्म हो गया है। चुनाव आ रहा है, कहीं चंदे के लिए महंगाई तो नहीं बढ़ रही?

JPNIC को लेकर बीजेपी पर निशाना

अखिलेश यादव ने लखनऊ के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर यानी JPNIC को लेकर भी बीजेपी पर हमला बोला। उन्होंने जेपी नारायण की तस्वीर का जिक्र करते हुए कहा बीजेपी ने JPNIC बेच दिया और जब भारतीय जनता पार्टी का गठन हुआ था उस समय अपने आप को समाजवादी बताने के लिए जेपी की ही तस्वीर रखी थी, जो जेपी को बेच दें उनसे क्या उम्मीद रखोगे। उनका बस चले तो BJP भी बेच दें। BJP सरकार नहीं, दुकानदार है।

किसानों के मुद्दे पर भी घेरा

किसानों से जुड़े मुद्दे पर बीजेपी को घेरते हुए अखिलेश यादव ने कहा किसानों के ऊपर संकट लाने वाले लोग भारतीय जनता पार्टी के ही हैं। पहले बोरी से चोरी होती थी अब पूरी बोरी ही चोरी हो गई। रक्षाबंधन कार्यक्रम के बाद अखिलेश यादव ने पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं व समर्थकों से मुलाकात की। कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।

ये भी पढ़ें  रोडवेज बस में पकड़ी 278.59 किलो चांदी, दो गिरफ्तार, आयकर विभाग खंगाल रहा कुंडली

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button