Uttarakhand

आम लोगों के बीच पैदल पहुंचे धामी, ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश देकर स्टॉल पर चखी टिक्की

लोहियाहेड में स्थानीय दुकानदार से मुख्यमंत्री ने कारोबार की जानकारी ली, आम लोगों से भी किया संवाद, लोकल कारोबार को बढ़ावा देने का दिया संदेश, स्वरोजगार से जुड़े लोगों को बताया अर्थव्यवस्था की अहम कड़ी, स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों व छोटे कारोबार को बढ़ावा देने पर जोर

उधमसिंहनगर, 29 अगस्त 2026:

उत्तराखंड के उधमसिंहनगर स्थित खटीमा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी लोहियाहेड में पैदल स्थानीय लोगों के बीच पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्थानीय स्टॉल पर रुककर टिक्की खाई। मुख्यमंत्री को अपने बीच देखकर दुकानदारों व आसपास मौजूद लोगों में उत्साह नजर आया।

दुकानदार से कारोबार की जानकारी ली

मुख्यमंत्री ने स्थानीय स्टॉल संचालक रवि से बातचीत की। उन्होंने उसके कारोबार, कामकाज से जुड़ी जानकारी ली। धामी ने स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के जरिए आजीविका चला रहे लोगों के प्रयास की सराहना की।

ये भी पढ़ें:

लोगों से सहज अंदाज में मिले

पैदल चलते हुए मुख्यमंत्री ने स्थानीय दुकानदारों व नागरिकों से भी बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों, पारंपरिक व्यंजनों व छोटे कारोबार को बढ़ावा मिलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। उन्होंने लोकल फॉर वोकल को स्वरोजगार व आत्मनिर्भरता से जोड़ने पर जोर दिया।

स्थानीय कारोबार से सीधे जुड़ा फायदा

धामी ने कहा कि आसपास के स्थानीय उत्पादों व सेवाओं को प्राथमिकता देने का सीधा फायदा कारीगरों, छोटे व्यापारियों, युवाओं व स्वरोजगार से जुड़े लोगों को मिलता है। इससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के मौके बढ़ते हैं।
cm-pushkar-singh-dhami-khatima-visit-vocal-for-local-lohiahead-udham-singh-nagar (2)

लोहियाहेड में दिखा अलग अंदाज

मुख्यमंत्री का आम लोगों के बीच पैदल पहुंचना स्थानीय कारोबारियों के लिए भी खास रहा। इस दौरान उन्होंने स्थानीय स्टॉल पर रुककर टिक्की का स्वाद लिया। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के इस सहज अंदाज को लेकर उत्साह जताया।

ये भी पढ़ें  Olympic 2036 : उत्तराखंड में तैयारियां तेज, खिलाड़ियों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button