Gorakhpur

गोरखनाथ मंदिर में दूसरे दिन भी जनता दर्शन, योगी ने सुनी फरियाद, बोले- चिंता न करें, अन्याय बंद होगा

इलाज के लिए आर्थिक मदद मांगने पहुंचे लोगों को सीएम ने दिया भरोसा, जमीन पर कब्जे की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश, बच्चों से पढ़ाई का हाल पूछा, गोशाला में 'भोलू' नंदी को दुलारकर खिलाई गुड़-रोटी

गोरखपुर, 30 अगस्त 2026:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने रविवार को लगातार दूसरे दिन गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन किया। करीब 200 लोगों से मुलाकात कर उन्होंने उनकी शिकायतें सुनीं। सीएम ने फरियादियों से कहा कि परेशान होने की जरूरत नहीं है, उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को शिकायतों पर जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए।

कुर्सियों पर बैठे लोगों तक खुद पहुंचे सीएम

गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के बाहर जनता दर्शन लगाया गया था। मुख्यमंत्री खुद लोगों के बीच पहुंचे। उन्होंने एक-एक कर फरियादियों की बात सुनी, प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। अधिकारियों से कहा कि शिकायतों के निस्तारण में देरी नहीं होनी चाहिए। पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता रखी जाए।

ये भी पढ़ें:

gorakhnath-mandir-yogi-janta-darshan (2)

जमीन कब्जाने वालों पर सख्ती के निर्देश

जनता दर्शन में जमीन से जुड़े मामले भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि किसी के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। कमजोर लोगों को उनकी जमीन से बेदखल करने या अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने पीड़ितों के साथ संवेदनशील तरीके से पेश आने को कहा।

gorakhnath-mandir-yogi-janta-darshan (3)

इलाज के लिए मदद मांगने वालों को भरोसा

कई लोग गंभीर बीमारी या इलाज के खर्च के लिए आर्थिक सहायता की मांग लेकर पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने उन्हें सरकार की तरफ से मदद का भरोसा दिया। उन्होंने अधिकारियों को इलाज के खर्च से जुड़े estimate जल्द तैयार कर शासन को भेजने के निर्देश दिए, जिससे जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता मिल सके।

बच्चों से पढ़ाई पूछी, चॉकलेट दी, गोशाला भी पहुंचे

जनता दर्शन में कई लोग अपने बच्चों के साथ पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा। उन्होंने बच्चों को मन लगाकर पढ़ने के लिए कहा, इसके बाद उन्हें चॉकलेट दी। जनता दर्शन से पहले मुख्यमंत्री ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में पहुंचकर गोसेवा की। इस दौरान उनकी नजर भोलू नाम के नंदी पर पड़ी। भोलू कुछ नाराज नजर आ रहा था। मुख्यमंत्री ने उसे दुलारते हुए गुड़-रोटी खिलाई। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि कैसा हमेशा गुस्से में रहता है। इसके बाद उन्होंने गोशाला में मौजूद दूसरे गोवंश को भी गुड़-रोटी खिलाई।

ये भी पढ़ें  UP के 78 हजार कोटेदारों को योगी सरकार की बड़ी सौगात, कमीशन बढ़ा, अब ‘कोटेदार’ नहीं कहलाएंगे!

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button