Gorakhpur

पहले स्टेशन पर 18 लाख, अब ट्रेन में 30 लाख कैश, गोरखपुर जा रही थी रकम, हवाला का शक

वैशाली एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान बैग से बरामद हुए 30.23 लाख रुपये, युवक रकम का स्रोत नहीं बता सका, एक लाख पर 250 रुपये कमीशन लेने की बात कबूली, दो दिन पूर्व गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर एक यात्री के बैग से मिले थे 18 लाख

गोरखपुर, 14 सितंबर 2026:

यूपी में देवरिया-गोरखपुर के बीच रेलवे पुलिस ने वैशाली एक्सप्रेस के एक कोच से 30 लाख 23 हजार 200 रुपये नकद बरामद किए हैं। रकम लेकर जा रहे 21 वर्षीय युवक ने पूछताछ में बताया कि उसे यह पैसा गोरखपुर में एक व्यक्ति को देना था। जीआरपी को रकम के हवाला से जुड़े होने का शक है। मामले की जानकारी आयकर विभाग को भी दी गई है।

देवरिया से गोरखपुर के बीच चेकिंग में खुला मामला

बिहार से नई दिल्ली जा रही वैशाली एक्सप्रेस 15565 में रविवार दोपहर देवरिया सदर से गोरखपुर जंक्शन के बीच चेकिंग चल रही थी। करीब साढ़े तीन बजे जीआरपी ने एक संदिग्ध युवक के बैग की तलाशी ली। बैग खुलते ही उसमें नोटों की गड्डियां मिलीं। गिनती कराने पर कुल रकम 30 लाख 23 हजार 200 रुपये निकली।

रकम का हिसाब देने वाला कोई दस्तावेज नहीं मिला

पकड़े गए युवक ने अपना नाम मुकेश शर्मा उम्र 21 वर्ष बताया। वह राजस्थान के चूरू जिले के बीनादेसर गांव का रहने वाला है। पूछताछ में वह रकम कहां से आई, इसका कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। इसके बाद जीआरपी जवान युवक को नकदी समेत देवरिया जीआरपी थाने ले गए।

ये भी पढ़ें:

भाई के कहने पर पहुंचाता था रकम

पूछताछ में मुकेश ने बताया कि वह अपने भाई के कहने पर अलग-अलग लोगों तक रकम पहुंचाने का काम करता है। इसके बदले उसे हर एक लाख रुपये पर 250 रुपये कमीशन मिलता था। इस बार भी उसे रकम गोरखपुर में किसी व्यक्ति को सौंपनी थी।

आयकर विभाग करेगा रकम के स्रोत की जांच

जीआरपी के मुताबिक, रकम कहां से आई, किसके जरिए भेजी गई थी, गोरखपुर में इसे किसे देना था, इन सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है। आयकर विभाग के उपनिदेशक जांच, गोरखपुर यूनिट को भी मामले की जानकारी दी गई है।

एक दिन पहले स्टेशन पर मिले थे 18 लाख रुपये

इससे एक दिन पहले गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भी बिहार के एक व्यापारी के पास से 18 लाख रुपये बरामद हुए थे। पूर्वी चंपारण निवासी व्यापारी संजय कुमार गुप्ता से आयकर विभाग ने पूछताछ की। बरामद रकम जीआरपी ने मालखाने में जमा करा दी थी। उस मामले में भी हवाला की आशंका को देखते हुए आयकर विभाग जांच कर रहा है।

ये भी पढ़ें  महासप्तमी पर मां कालरात्रि की आराधना, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की आस्था

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link