Lucknow City

5 दिन बैंकिंग की मांग पर बैंककर्मियों का डिजिटल हल्लाबोल, 11 सितंबर को देशव्यापी हड़ताल का ऐलान

एक्स पर चला राष्ट्रव्यापी अभियान, लखनऊ में बना ‘वार रूम’, पोस्टर से काले बैज तक आंदोलन का पूरा एक्शन प्लान तैयार

लखनऊ, 30 अगस्त 2026:

पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने की मांग को लेकर बैंककर्मियों का आंदोलन एक बार फिर तेज हो गया है। रविवार को देशभर के लाखों बैंककर्मियों ने पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था और भेदभाव रहित प्रदर्शन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना लागू करने की मांग को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर देशव्यापी अभियान चलाया। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के जिला संयोजक अनिल श्रीवास्तव के मुताबिक अभियान पूरे दिन नंबर एक पर ट्रेंड करता रहा।

five-day-banking-demand-bank-strike-september-11 (2)

इसके साथ ही लखनऊ में बैंक संगठनों ने डिजिटल अभियान को धार देने के लिए लालबाग स्थित यूपी बैंक एम्प्लॉईज यूनियन कार्यालय में विशेष ‘वार रूम’ बनाया। एसके संगतानी के नेतृत्व में गठित इस वार रूम से बैंककर्मियों ने सोशल मीडिया पर मांगों को जोरदार तरीके से उठाया। अभियान में राकेश पाण्डेय, अशोक अग्रवाल, सचिन केसरवानी, आकाश शर्मा, विभाकर कुशवाहा, शकील अहमद, वीके श्रीवास्तव, सचिन भटनागर, अंकुर अग्रवाल, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, दीपक चौरसिया समेत कई बैंक नेता, वरिष्ठ पदाधिकारी और सदस्य शामिल हुए।

ये भी पढ़ें:

यूनाइटेड फोरम ने आंदोलन को अगले चरण में ले जाने की भी घोषणा कर दी है। मीडिया प्रभारी अनिल तिवारी ने बताया कि 3 सितंबर को देशभर में पोस्टर अभियान, 8 सितंबर को काला बैज धारण और इसके बाद 11 सितंबर को एक दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है।

बैंक यूनियनों का कहना है कि पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था से कर्मचारियों को बेहतर कार्य-जीवन संतुलन मिलेगा। इसके साथ पीएलआई योजना में भेदभाव समाप्त करने की मांग भी लंबे समय से उठाई जा रही है। अब डिजिटल अभियान के बाद सड़क से बैंक शाखाओं तक आंदोलन के तेज होने के आसार हैं।

ये भी पढ़ें  UP : ​दीपावली से पहले राज्य कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! CM योगी ने किया इस तोहफे का ऐलान

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button