Uttarakhand

छात्रों ने ली नशे से दूर रहने की शपथ, शिक्षा मंत्री बोले- युवा शक्ति के संकल्प से ही बनेगा नशामुक्त उत्तराखंड

सौ दिवसीय नशामुक्ति महाभियान ने पकड़ा जोर, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पित्थूवाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे धन सिंह रावत, कहा- नशे की लत परिवार सहित पूरे सामाजिक परिवेश को करती है प्रभावित

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 31 अगस्त 2026ः

नशे के खिलाफ उत्तराखंड में अब युवाओं को अभियान का सबसे बड़ा हथियार बनाने की तैयारी है। प्रदेश में चल रहे सौ दिवसीय नशामुक्ति महाभियान के तहत सोमवार को राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पित्थूवाला में छात्र-छात्राओं ने नशे से दूर रहने और समाज को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में शिक्षा एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने छात्रों को नशामुक्ति की शपथ दिलाते हुए कहा कि युवा शक्ति के दृढ़ संकल्प व समाज की सामूहिक भागीदारी से उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि नशा किसी एक व्यक्ति की समस्या नहीं है। इसकी गिरफ्त में आने वाला व्यक्ति ही नहीं, बल्कि उसका परिवार और पूरा सामाजिक परिवेश प्रभावित होता है।

nashamukt-uttarakhand-campaign-students-dhan-singh-rawat (2)

ये भी पढ़ें:

युवा खुद बचें और दूसरों को भी बचाएं

मंत्री ने छात्रों से कहा कि वे केवल खुद नशे से दूर रहने का संकल्प न लें, बल्कि अपने परिवार, दोस्तों और आसपास के युवाओं को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि एक जागरूक युवा कई युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से रोक सकता है। युवाओं की सक्रिय भागीदारी से नशामुक्ति का संदेश घर-घर पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में सौ दिन तक विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। छात्रों को नशे के नुकसान की जानकारी देने के साथ उन्हें नशामुक्ति की शपथ दिलाई जा रही है। उन्होंने अभियान में युवाओं की बढ़ती भागीदारी को सकारात्मक संकेत बताया।

nashamukt-uttarakhand-campaign-students-dhan-singh-rawat (3)

शिक्षण संस्थानों से गांव-मोहल्लों तक पहुंचेगा संदेश

धन सिंह रावत ने कहा कि नशामुक्त उत्तराखंड का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से पूरा नहीं हो सकता। इसके लिए शिक्षण संस्थानों, अभिभावकों, युवाओं और समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ आना होगा। उन्होंने छात्रों से अभियान को कॉलेज परिसर तक सीमित न रखने और अपने गांव, मोहल्ले व परिवारों में भी नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने की अपील की। कार्यक्रम में धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, लैंसडाउन विधायक महंत दिलीप रावत, निदेशक तकनीकी शिक्षा देशराज, सचिव यूबीटीआर डॉ. मुकेश पांडेय, संयुक्त निदेशक देवेंद्र गिरी, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज पित्थूवाला के प्राचार्य अवनीश जैन सहित विभागीय अधिकारी व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  हिमस्खलन: मृतको की संख्या आठ हुई, सुरक्षित बचे मजदूरों ने सीएम के प्रयासों को सराहा

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button