Lucknow City

13 दिन से सड़क के लिए डटे किसान, वन विभाग से वार्ता में नहीं बनी बात, कल घेराव की तैयारी

वन विभाग की टीम ने किसानों से करीब डेढ़ घंटे की बातचीत की, NOC जारी होने तक आंदोलन खत्म करने से इनकार, 29 अगस्त को अधिकारियों को पत्र देकर किसानों ने दी थी घेराव की चेतावनी

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 31 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में कमलापुर-विचलखा माइनर से कुबहरा तक सड़क निर्माण की मांग को लेकर किसानों का धरना सोमवार को 13वें दिन भी जारी रहा। कुबहरा सामुदायिक मिलन केंद्र पर चल रहे धरने में किसानों ने साफ कर दिया कि वन विभाग से अनापत्ति प्रमाणपत्र यानी NOC मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा।

वन विभाग की टीम पहुंची, बातचीत बेनतीजा

ये भी पढ़ें:

सोमवार को वन अधिकारी मोहनलालगंज शुभी श्रीवास्तव दल-बल के साथ धरना स्थल पर पहुंचीं। उन्होंने किसानों से करीब डेढ़ घंटे तक बातचीत की, लेकिन दोनों पक्षों के बीच सहमति नहीं बन सकी। किसानों का कहना है कि सड़क निर्माण का मामला पीडब्ल्यूडी और वन विभाग के बीच अटका हुआ है।

NOC का भरोसा मिला, कार्रवाई अब तक नहीं

21 अगस्त को पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता, वन विभाग के सहायक वन अधिकारी व नायब तहसीलदार की टीम ने मौके पर पहुंचकर सड़क की नाप कराई थी। उस समय वन विभाग ने एक सप्ताह में NOC जारी करने की बात कही थी। पीडब्ल्यूडी ने भी NOC मिलते ही सड़क का काम शुरू करने का भरोसा दिया था।

दस दिन बाद भी नहीं निकला रास्ता

किसानों के मुताबिक तय समय बीतने के बाद भी NOC जारी नहीं हुई। इससे नाराज किसानों ने 29 अगस्त को वन विभाग, उपजिलाधिकारी व सहायक पुलिस आयुक्त को पत्र दिया। पत्र में 1 सितंबर को वन विभाग कार्यालय मोहनलालगंज के घेराव की चेतावनी दी गई है।

दोपहर 12 बजे तक कार्रवाई का इंतजार

किसानों ने कहा है कि मंगलवार दोपहर 12 बजे तक संयुक्त कागजी कार्रवाई पूरी नहीं हुई तो वे वन विभाग कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करेंगे। किसानों का कहना है कि NOC के बिना सिर्फ बातचीत करने का कोई मतलब नहीं है। धरने में राष्ट्रीय मजदूर किसान संगठन के प्रदेश महासचिव दिनेश यादव, मंडल उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव, मंडल महामंत्री हरिपाल सिंह, जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  फॉर्म-7 को लेकर Akhilesh Yadav का बड़ा हमला : BJP कर रही वोट कटवाने की साजिश... चुनाव आयोग से ये मांग

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button