CrimeKarnataka

मोबाइल की लत बनी ”जान” की दुशमन, बाप ने ली 14 साल के बेटे की जान

बेंगलुरु, 17 नबंवर 2024

बेंगलुर में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, यहां पर एक व्यक्ति ने अपने 14 वर्षीय बेटे को क्रिकेट बैट से पीट-पीटकर और उसका सिर दीवार पर पटक-पटक कर मार डाला। बता दे कि ऐसा तब हुआ जब दोनों के बीच बेटे की मोबाइल की लत और उसकी पढ़ाई में रुचि न होने को लेकर बहस हो गई और मामला इतना बढ़ गया की गुस्से में एक बाप ने अपने ही बेटे को मौत के घाट उतार दिया।

रिपोर्टों के अनुसार, पिता, जिनकी पहचान रवि कुमार के रूप में की गई है, ने कथित तौर पर अपने बेटे तेजस, जो कक्षा 9 का छात्र था, को क्रिकेट बैट से पीटा और उसके सिर को एक दीवार पर पटक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

मामला तब सामने आया जब पुलिस को कुमारस्वामी लेआउट इलाके में एक स्कूली छात्र की संदिग्ध मौत की सूचना मिली। जब पुलिस उसके घर पहुंचने तब वहा पर किशोर की अर्थी तैयार की गई थी और उसका परिवार उसके अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने में व्यस्त था। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ये भी पढ़ें:

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, नाबालिग लड़के के सिर पर गंभीर आंतरिक चोटें आईं और उसके शरीर पर कई घाव थे, जिससे पता चलता है कि मरने से पहले उस पर बेरहमी से हमला किया गया था।

Advertisement

आरोपी पिता पेशे से बढ़ई है और अपने बेटे की मोबाईल की लत के चलते उससे बेहद नाराज था। उसने अपने बेटे को दीवार पर पटक दिया और कहा, “मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि तुम जियो या मरो।”

ये भी पढ़ें  मेरठ: क्रिप्टो ट्रेडिंग ऐप से डॉलर चोरी करने वाले चार साइबर ठग गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link