CrimeUttar Pradesh

उत्तरप्रदेश : साइबर जालसाजों के चक्कर में फंसा शख्स, लगी 56.88 लाख की चपत, पुलिस ने मामला किया दर्ज

नोएडा, 14 दिसम्बर 2024

साइबर जालसाजों ने शेयर बाजार में निवेश करके भारी मुनाफा कमाने में मदद करने के बहाने उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में एक व्यक्ति से कथित तौर पर 56.88 लाख रुपये की ठगी की। प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार गौतम ने कहा कि पीड़ित रेलवे अधिकारी अनिल रैना ने शुक्रवार को जिले के साइबर अपराध पुलिस स्टेशन में एक प्राथमिकी दर्ज कराई। रैना ने अपनी शिकायत में कहा कि उन्हें शेयर बाजार में निवेश करके भारी मुनाफा कमाने का प्रलोभन देने वाला एक संदेश मिला।

गौतम ने कहा, शिकायत के अनुसार, आरोपी ने रैना को शुरुआती चरण में कथित निवेश से महत्वपूर्ण लाभ दिखाया और उन्हें कई किश्तों में 56.88 लाख रुपये हस्तांतरित करने के लिए राजी किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि रैना ने देखा कि उसकी रकम काफी बढ़ गई है, लेकिन जालसाज ने उससे कहा कि पैसे तभी वापस किए जाएंगे, जब वह और रकम जमा करेगा। उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें संदेह हुआ और उन्होंने कल रात पुलिस से संपर्क किया। गौतम ने कहा, मामले की जांच चल रही है और जिन बैंक खातों में पीड़ित ने पैसे भेजे थे, उनकी भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  गोमती बैराज का ऐसे हो रहा टेक्नोलॉजी ट्रांसफॉर्मेशन! शुरू हुआ हाईटेक जल सुरक्षा मिशन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link