Uttar Pradesh

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जयंती पर संजय गांधी को किया याद

लखनऊ, 14 दिसंबर 2024।

भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुत्र कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे संजय गांधी की जयंती के अवसर पर शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रभारी प्रशासन दिनेश कुमार सिंह सहित उपस्थित कांग्रेसजनों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।

इस अवसर पर पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला ने कहा कि संजय गांधी बहुत दूरदर्शी नेता थे जो बहुत आगे की सोच रखते थे। उनके द्वारा चलाया गया अभियान जिसमें एक तरफ़ शहरों की सडंकों को चौड़ा किया गया तथा शहरो को एक रंग में रंगने की शुरुआत हुई तो दूसरी तरफ़ बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान चला कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम किया गया। श्री शुक्ल ने कहा कि उनके आकस्मिक रूप से चले जाने के कारण बहुत कुछ छूट गया या पिछड़ गया।

संजय गांधी की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष आर.पी. त्रिपाठी, डॉ0 रिचा शर्मा, विनोद मिश्रा, नितान्त सिंह, के.डी. शुक्ला, मेहताब जायसी, राम बरन गौतम, वासुदेव यादव आदि ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

ये भी पढ़ें  ममता पर फूटा गुस्सा, बनारस में अब पोस्टर वॉर शुरू!

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link