Lucknow CityPolitics

‘राहुल गांधी पर FIR’ से भड़के कांग्रेसी, लखनऊ में सड़क पर संग्राम, पुनिया हिरासत में, ईको गार्डन भी बना अखाड़ा

पार्टी अध्यक्ष खड़गे के कार्यक्रम के बाद ‘शुद्धिकरण’ को लेकर भी गरजी कांग्रेस, बोली- राहुल पर मुकदमा वापस होने तक सड़क से सदन तक जारी रहेगा संघर्ष

लखनऊ, 1 सितंबर 2026:

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR और उत्तराखंड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद कथित ‘शुद्धिकरण’ के मामले ने यूपी की राजधानी में सियासी तापमान बढ़ा दिया है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखनऊ के हजरतगंज स्थित गांधी प्रतिमा पर जोरदार प्रदर्शन किया। बाराबंकी सांसद तनुज पुनिया के नेतृत्व में जुटे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

rahul-gandhi-fir-congress-protest-lucknow-tanuj-punia (2)

काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने तनुज पुनिया समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें ईको गार्डन भेज दिया। हालांकि, कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध यहां भी थमा नहीं और उन्होंने ईको गार्डन में भी प्रदर्शन जारी रखा।

ये भी पढ़ें:

‘गलत FIR वापस लो’ के नारों से गूंजा हजरतगंज

Advertisement

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ‘गलत FIR वापस लो’ और ‘भाजपा सरकार होश में आओ’ जैसे नारे लगाते रहे। तनुज पुनिया ने कहा कि सरकार संविधान को ताक पर रखकर कार्रवाई कर रही है। किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई राजनीतिक भावना के आधार पर नहीं अपितु संविधान और कानून के अनुसार होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने दलित अपमान का मुद्दा उठाया था और इसी के बाद उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा है और FIR वापस होने तक संघर्ष जारी रहेगा।

rahul-gandhi-fir-congress-protest-lucknow-tanuj-punia (3)

खड़गे के सभास्थल के ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का पलटवार

तनुज पुनिया ने उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धिकरण का मुद्दा भी जोर-शोर से उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि खड़गे के कार्यक्रम के बाद भाजपा से जुड़े लोगों ने स्थल का शुद्धिकरण किया। कांग्रेस ने इस मामले को लेकर कार्रवाई की मांग की है।

पुनिया ने कहा कि इस मुद्दे को उठाने पर राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कर दी गई, जबकि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के मामले में 22 दिन बीतने के बावजूद संबंधित लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांट रहा है।’

rahul-gandhi-fir-congress-protest-lucknow-tanuj-punia (4)

कांग्रेस ने रखी दो टूक मांग

कांग्रेस की मांग है कि राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR तत्काल वापस ली जाए और उत्तराखंड में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए। कांग्रेस नेता मुकेश सिंह चौहान ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता राहुल गांधी के साथ खड़ा है। उन्होंने पूरे मामले में दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ये भी पढ़ें  सूरज की रोशनी से चमका UP : सौर ऊर्जा में रचा अनोखा रिकॉर्ड, तीन लाख से अधिक इंस्टॉलेशन

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link