CultureLucknow City

लखनऊ में सजा तीज का रंग, नंदिता मिश्रा बनीं तीज क्वीन, कजरी-डांस और गेम्स ने जमाया रंग

गोमतीनगर में महिलाओं ने पारंपरिक तीज गीतों, मेहंदी और मनोरंजक प्रतियोगिताओं के साथ मनाया उत्सव, महिला शक्ति और भारतीय संस्कृति का दिखा खूबसूरत संगम

लखनऊ, 1 सितंबर 2026:

नजाकत और नफासत के शहर लखनऊ के गोमतीनगर स्थित एक योगा स्टूडियो में मंगलवार को तीज उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। रंग-बिरंगे परिधानों और पारंपरिक अंदाज में सजी महिलाओं ने कजरी, तीज गीत, डांस और विभिन्न मनोरंजक गेम्स के साथ जमकर उत्सव का आनंद लिया। पूरे कार्यक्रम में तीज की पारंपरिक संस्कृति और महिला शक्ति का खूबसूरत संगम देखने को मिला।

कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इसके अलावा लखनऊ की कई समाजसेवी महिलाओं ने भी उत्सव में शिरकत की।प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और विजेताओं को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किए।

उत्सव का सबसे खास आकर्षण ‘तीज क्वीन’ प्रतियोगिता रही। इसमें नंदिता मिश्रा ने बाजी मारते हुए तीज क्वीन का खिताब अपने नाम किया। इसके साथ ही शिवोहम एनर्जी क्वीन, शिवोहम तीज ब्यूटी और मेहंदी क्वीन समेत कई आकर्षक टाइटल भी महिलाओं को प्रदान किए गए।प्रतियोगिताओं के दौरान प्रतिभागियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

ये भी पढ़ें:

कार्यक्रम की आयोजक पूनम सिंह ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि योगा स्टूडियो का उद्देश्य महिलाओं को स्वस्थ और खुशहाल जीवन के लिए प्रेरित करने के साथ उन्हें सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। साथ ही भारतीय संस्कृति और समृद्ध परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाना भी आयोजन का महत्वपूर्ण उद्देश्य है। गीत-संगीत, ठहाकों और प्रतियोगिताओं से सजे यह तीज उत्सव महिलाओं के लिए यादगार बना।

Advertisement

ये भी पढ़ें  जर्मनी से आईं सोफिया ने सीएम योगी को बांधी राखी, सीएम ने भी दिया उपहार

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link