Lucknow CityUttar Pradesh

Defence मैन्युफैक्चरिंग का नया हब बनेगा कानपुर, आज जुटेंगे देशभर के रक्षा विशेषज्ञ

यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में कानपुर की एमएसएमई ताकत को राष्ट्रीय रक्षा आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ने पर मंथन, निवेश और नीतिगत सुधारों पर होगी अहम चर्चा

लखनऊ/कानपुर, 2 सितंबर 2026:

यूपी के कानपुर नगर के औद्योगिक इतिहास में आज एक नया अध्याय जुड़ने जा रहा है। यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत कानपुर को रक्षा निर्माण के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में आज ‘स्ट्रेटेजिक उत्तर प्रदेश: कानपुर रीजनल डिफेंस वर्कशॉप’ का आयोजन होगा। एक होटल में होने वाली इस क्षेत्रीय कार्यशाला में रक्षा, तकनीक, उद्योग और नीति जगत के विशेषज्ञ जुटेंगे।

ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन (ओआरएफ) और उत्तर प्रदेश सरकार के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यशाला का फोकस कानपुर के स्थानीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को राष्ट्रीय रक्षा आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ने और क्षेत्र में बड़े निवेश की संभावनाओं को गति देने पर रहेगा।
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में ओआरएफ के उपाध्यक्ष प्रो. हर्ष वी. पंत, कानपुर नगर के डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह और कानपुर के सांसद रमेश अवस्थी विचार रखेंगे।

कानपुर के औद्योगिक इकोसिस्टम पर होगी चर्चा

ये भी पढ़ें:

पहले सत्र में ‘यूपी डिफेंस कॉरिडोर के तहत कानपुर का औद्योगिक इकोसिस्टम’ विषय पर चर्चा होगी। इसमें जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त अंजनीश प्रताप सिंह, डीएमएसआरडीई के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. आशीष दुबे, डेटम एडवांस्ड कंपोजिट्स के उप प्रबंध निदेशक तनय तिवारी समेत रक्षा एवं तकनीकी क्षेत्र की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी।

Advertisement

रक्षा निर्माण को मजबूत करने के लिए नीतिगत एवं संस्थागत सुधार पर भी मंथन

दूसरे सत्र में ‘रक्षा निर्माण को मजबूत करने के लिए नीतिगत एवं संस्थागत सुधार’ पर मंथन होगा। इसमें टीकेएमएस इंडिया के उपाध्यक्ष कमोडोर अनिल जय सिंह, रक्षा मंत्रालय के पूर्व वित्तीय सलाहकार अमित कौशिश, डेल्टा कॉम्बैट सिस्टम्स के चेयरमैन संतोष कुमार, ईवाई के मैनेजर बलप्रीत सिंह और कार्नेगी इंडिया के फेलो दिनकर पेरी अपने विचार रखेंगे।
kanpur-defence-manufacturing-hub-regional-defence-workshop-up-corridor (2)

दोपहर में डॉ. अतुल कुमार और कुमकुम मोहता कार्यशाला के प्रमुख निष्कर्षों का सार प्रस्तुत करेंगे। इसके बाद विशेषज्ञ एमकेयू लिमिटेड के औद्योगिक परिसर का दौरा भी करेंगे। कार्यशाला को कानपुर के औद्योगिक आधार को रक्षा उत्पादन की राष्ट्रीय आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें  सावन के पहले सोमवार पर महादेवा में जुटेंगे शिवभक्त, बाराबंकी-बहराइच रोड पर डायवर्जन लागू

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link