Lucknow CityUttar Pradesh

Up News: छोटे शहरों तक पहुंचेगा Bharat Taxi का नेटवर्क, नवरात्र से पहले जुड़ेंगे अयोध्या समेत 3 शहर

लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज के बाद एक माह में 12 और शहरों में सेवा विस्तार की तैयारी, 50 हजार से अधिक ड्राइवर जुड़े, बाइक और ऑटो को भी मिलेगा प्लेटफॉर्म

लखनऊ, 4 अक्टूबर 2026:

यूपी में अब टैक्सी बुक करने की सुविधा सिर्फ बड़े शहरों तक सीमित नहीं रहेगी। मोबाइल ऐप के जरिए टैक्सी बुक कर सफर करने की सुविधा को प्रदेश के छोटे-बड़े शहरों तक पहुंचाने की तैयारी तेज हो गई है। लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी, कानपुर और प्रयागराज के बाद अब ‘भारत टैक्सी’ का नेटवर्क प्रदेश के दूसरे शहरों में विस्तार ले रहा है। सरकार का प्रयास है कि त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए अधिक से अधिक लोगों को ऐप आधारित स्थानीय परिवहन की सुविधा मिल सके।

नवरात्र से पहले अयोध्या, आगरा और मेरठ में सेवा शुरू करने की तैयारी है। इसके बाद अगले चरण में मथुरा, फिरोजाबाद, मुजफ्फरनगर, हापुड़, सीतापुर, हाथरस, इटावा, मिर्जापुर और रायबरेली जैसे शहरों को नेटवर्क से जोड़ने की योजना है। इन शहरों में ड्राइवरों और वाहनों को प्लेटफॉर्म पर जोड़ने यानी ग्राउंड ऑनबोर्डिंग और पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लक्ष्य है कि करीब एक माह में 12 और शहरों में भारत टैक्सी की सुविधा उपलब्ध हो।

रामनगरी से ताज नगरी तक आसान होगा सफर

भारत टैक्सी के विस्तार में धार्मिक और पर्यटन शहरों पर खास फोकस किया जा रहा है। अयोध्या और मथुरा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जबकि आगरा देश-विदेश के पर्यटकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। ऐसे में यहां ऐप से टैक्सी बुक करने की सुविधा मिलने से रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, बाजार और प्रमुख धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों तक पहुंचना यात्रियों के लिए आसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें:

वाराणसी और प्रयागराज में सेवा शुरू होने के बाद अब इसी नेटवर्क को प्रदेश के अन्य प्रमुख शहरों तक ले जाने की तैयारी है। इससे स्थानीय यात्रियों के साथ बाहर से आने वाले लोगों को भी परिवहन का एक अतिरिक्त विकल्प मिलेगा।
up-news-bharat-taxi-app-service-expansion-small-cities-ayodhya (2)

टैक्सी के साथ बाइक और ऑटो भी होंगे नेटवर्क का हिस्सा

भारत टैक्सी के विस्तार की खास बात यह है कि इसमें सिर्फ कार या टैक्सी ही नहीं, बल्कि टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर चालकों को भी जोड़ा जाएगा। इससे छोटी दूरी की यात्रा के लिए यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे। वहीं बाइक और ऑटो चालकों के लिए भी डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए सीधे यात्रियों तक पहुंचने का नया माध्यम तैयार होगा। प्रदेश में अभी 50 हजार से अधिक ड्राइवर भारत टैक्सी से जुड़ चुके हैं। नए शहरों में ऑनबोर्डिंग बढ़ने के साथ यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

त्योहारों से पहले नेटवर्क बढ़ाने की तैयारी

सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर के मुताबिक अक्टूबर में नवरात्र और उसके बाद दिवाली के दौरान बाजारों, धार्मिक स्थलों, रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर यात्रियों का दबाव बढ़ता है। इसी को देखते हुए नए शहरों में नेटवर्क तैयार करने का काम तेज किया गया है। आने वाले दिनों में भारत टैक्सी का दायरा महानगरों से निकलकर छोटे शहरों तक पहुंचने की उम्मीद है। इससे प्रदेश के लोगों को मोबाइल से स्थानीय परिवहन बुक करने का एक और सुविधाजनक विकल्प मिलेगा।

ये भी पढ़ें  अंधेरे से उजाले तक... ऐसे पहुंची UP के हर गांव तक रोशनी

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link