
लखनऊ, 4 सितंबर 2026:
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरेलू Rooftop Solar Installation में यूपी देश का नंबर-1 राज्य बनने की दौड़ में तेजी से आगे बढ़ रहा है। अगस्त 2026 में प्रदेश में 73,716 नए सोलर इंस्टॉलेशन हुए। इसके साथ ही यूपी में कुल घरेलू सोलर इंस्टॉलेशन की संख्या 7,92,959 पहुंच गई है।
हर दिन 2,378 इंस्टॉलेशन का एवरेज
अगस्त के आंकड़ों में यूपी की सबसे बड़ी ताकत उसकी रोजाना की रफ्तार रही। महीने के दौरान प्रदेश में औसतन 2,378 घरेलू रूफटॉप सोलर सिस्टम रोज लगाए गए। यह रफ्तार देश के प्रमुख राज्यों में सबसे तेज गति में शामिल है।
नंबर-1 राज्य बनने की रेस
संचयी इंस्टॉलेशन के मामले में यूपी फिलहाल 7,92,959 इंस्टॉलेशन के साथ दूसरे नंबर पर है। मौजूदा आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश रोजाना करीब 780 इंस्टॉलेशन की बढ़त बना रहा है। इसी रफ्तार के आधार पर अनुमान है कि यूपी अक्टूबर 2026 के दूसरे सप्ताह के आसपास पहले नंबर पर पहुंच सकता है।

आंकड़े बता रहे रफ्तार
अगस्त 2026 तक कुल इंस्टॉलेशन: 7,92,959
अगस्त में नए इंस्टॉलेशन: 73,716
अगस्त की औसत दैनिक रफ्तार: 2,378 प्रतिदिन
नंबर-1 से अनुमानित दूरी: करीब 41 दिन
आसानी से होता है पंजीकरण
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत पंजीकरण प्रक्रिया सरल और सुव्यवस्थित है। योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आवश्यक फॉर्म भरकर प्रक्रिया पूरी की जाती है। पात्रता सत्यापित होने और आवेदक के लिए योजना स्वीकृत होने के बाद, सरकार द्वारा पंजीकृत विक्रेताओं द्वारा सौर पैनल स्थापित किए जाते हैं और सब्सिडी 30 दिनों के भीतर आवेदक के बैंक खाते में जमा कर दी जाती है।






