Lucknow City

जन्माष्टमी पर लखनऊ के मंदिरों से पुलिस लाइन तक चढ़ा कृष्ण भक्ति का रंग, इस्कॉन में 256 भोग की तैयारी

इस्कॉन मंदिर में सुबह से कीर्तन, बच्चों के लिए कृष्ण भक्ति पर क्विज, शाम को मुकुंदा बैंड की प्रस्तुति चौक के द्वारिकाधीश मंदिर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पूजा कर छप्पन भोग चढ़ाया, पुलिस लाइन में शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जन्मोत्सव कार्यक्रम में शामिल होंगे, शहर के कई मंदिरों में झांकियां, बाल लीला, महारास समेत अलग-अलग धार्मिक कार्यक्रम होंगे

लखनऊ, 4 सितंबर 2026:

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर मंदिरों से लेकर पुलिस लाइन तक खास तैयारियां की गई हैं। शहर के 53 पुलिस थानों में सजावट की गई है। सुशांत गोल्फ सिटी स्थित इस्कॉन मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी है। यहां दिनभर धार्मिक कार्यक्रमों के बाद भगवान कृष्ण को 256 तरह के भोग लगाए जाएंगे।
lucknow-janmashtami-iskcon-temple-256-bhog-police-line-yogi-adityanath (2)

चौक बाजार रहा गुलजार, इस्कॉन मंदिर में सुबह से भक्ति कार्यक्रम

जन्माष्टमी के मौके पर चौक का सराफा बाजार भी सज गया है। यहां लड्डू गोपाल की प्रतिमाओं के साथ चांदी के मुकुट, बांसुरी, पायल समेत दूसरे साज-सज्जा के सामान श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहे हैं। इस्कॉन मंदिर में सुबह 6 बजे से लगातार कीर्तन चल रहा है। जन्माष्टमी के मौके पर बच्चों के लिए कौन बनेगा कृष्णा डेवोटी क्विज भी रखा गया। इसमें बच्चों से भगवान कृष्ण के जीवन व अवतार से जुड़े सवाल पूछे गए। शाम 6 बजे से मुकुंदा बैंड की प्रस्तुति होगी। मंदिर में भगवान का विशेष श्रृंगार किया गया। महाअभिषेक, भगवान का विशेष श्रृंगार, संकीर्तन व सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे। श्रील प्रभुपाद व्यास पूजा का आयोजन भी किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें:

ब्रजेश पाठक ने पत्नी के साथ किया अभिषेक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक पत्नी के साथ इस्कॉन मंदिर पहुंचे। दोनों ने भगवान कृष्ण का शंख से पंचामृत अभिषेक किया। मंदिर में श्रद्धालु झांकियों के दर्शन कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल यादव भी इस्कॉन मंदिर पहुंचे। उन्होंने भगवान कृष्ण के दर्शन किए।

द्वारिकाधीश मंदिर में राज्यपाल ने की पूजा

चौक स्थित द्वारिकाधीश मंदिर में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पूजा की। उन्होंने भगवान कृष्ण को छप्पन भोग चढ़ाया। मंदिर में अब छठी उत्सव की तैयारियां शुरू की जा रही हैं। रिजर्व पुलिस लाइन में शाम 5:30 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव-2026 का कार्यक्रम होगा। 35वीं वाहिनी पीएसी परिसर में शाम 7:30 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। यहां धार्मिक कार्यक्रमों के साथ सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होंगी। शहर के दूसरे पुलिस परिसरों में भी जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां की गई हैं।
lucknow-janmashtami-iskcon-temple-256-bhog-police-line-yogi-adityanath (3)

इन मंदिरों में भी होंगे खास आयोजन

डालीगंज के श्री माधव मंदिर में शाम 8 बजे फूलों से श्रृंगार, कृष्ण बाल लीला व महारास का मंचन होगा। पंचाभिषेक व भजन संध्या भी रखी गई है। बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में देशी-विदेशी फूलों से फूल बंगला सजाया गया है। यहां रात 8 बजे जन्मोत्सव कार्यक्रम होगा। आलमबाग के रामप्रसाद खेड़ा स्थित श्री भूलेश्वर खाटू श्याम मंदिर में बच्चे माखन चोरी व राधा-कृष्ण लीला का मंचन करेंगे। कार्यक्रम रात 8 बजे शुरू होगा।

ये भी पढ़ें  बैंकॉक फ्लाइट बनीं स्मगलिंग का जरिया... एयरपोर्ट पर 2.86 करोड़ की हाइड्रोपोनिक वीड पकड़ी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button