Hardoi City

फरार कथावाचक को पुलिस ने दबोचा, राइफल भी बरामद, बेटे ने दर्ज कराई थी मां की हत्या की FIR

रसोई में खाना बनाते समय दुर्गेशवती को मारी थी गोली, गिरफ्तारी के बाद आरोपी बोला-मेरी बात नहीं मान रही थी, वारदात के बाद राइफल लेकर फरार हुआ था दुर्गा प्रसाद, बेटे देव की तहरीर पर दर्ज हुई थी हत्या की रिपोर्ट

हरदोई, 5 सितंबर 2026:

हरदोई के शाहाबाद क्षेत्र के मिश्रीपुर गांव में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार कथावाचक दुर्गा प्रसाद को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लाइसेंसी राइफल भी बरामद कर ली है। आरोपी ने गुरुवार सुबह मिश्रीपुर स्थित घर में खाना बना रही पत्नी दुर्गेशवती को गोली मार दी थी। इलाज के दौरान शुक्रवार को लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में उनकी मौत हो गई थी।

बेटे देव ने दर्ज कराई थी FIR

मामले में मृतका के बेटे देव ने पुलिस को तहरीर देकर पिता दुर्गा प्रसाद के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। शनिवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने घटना में इस्तेमाल राइफल भी अपने कब्जे में ले ली।

ये भी पढ़ें:

रसोई में खाना बनाते समय हुआ था विवाद

पुलिस के मुताबिक, गुरुवार सुबह दुर्गेशवती घर की रसोई में खाना बना रही थीं। इसी दौरान पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दुर्गा प्रसाद कमरे से अपनी लाइसेंसी राइफल लेकर आया और पत्नी के पेट में गोली मार दी। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद आरोपी घर से फरार हो गया।

hardoi-wife-murder-kathavachak-durga-prasad-arrest (2)

लखनऊ में इलाज के दौरान हुई मौत

गोली लगने के बाद परिवार के लोग दुर्गेशवती को शाहाबाद सीएचसी लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, फिर लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। करीब 25 घंटे तक इलाज चलने के बाद शुक्रवार सुबह उनकी मौत हो गई।

मां के चरित्र पर शक करने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को बताया था कि दुर्गा प्रसाद अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। बेटे ने शिकायत में आरोप लगाया कि इसी बात को लेकर घर में पहले भी विवाद होता था। मारपीट की बात भी सामने आई है। इसके अलावा पति-पत्नी के बीच ढाई बीघा खेत बेचने को लेकर भी विवाद चल रहा था।

ये भी पढ़ें  हरदोई से रायबरेली जा रहे प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका...कांग्रेसियों ने की नारेबाजी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button