Lucknow CityUttar Pradesh

चित्रकूट बाढ़ का कहर देख लौटे योगी का एक्शन, 48 घंटे में राहत किट, मकान-फसल के नुकसान का तत्काल सर्वे

समीक्षा बैठक में अफसरों को हिदायत, मंदाकिनी में सीवर-नाले का पानी रोकने की बनाएं कार्ययोजना, कैचमेंट से हटेगा अतिक्रमण, टूटे घरों को आवास और पात्र पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा

लखनऊ, 7 सितंबर 2026:

यूपी के बाढ़ प्रभावित चित्रकूट का जमीनी हाल देखकर लौटे सीएम योगी आदित्यनाथ ने अब राहत और पुनर्वास के मोर्चे पर अफसरों को तेजी दिखाने के साफ निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर बाढ़ से हुए नुकसान की समीक्षा की और प्रभावित परिवारों तक हरसंभव मदद तत्काल पहुंचाने को कहा। उन्होंने फसल और मकानों की क्षति का तत्काल सर्वे कराकर पात्र लोगों को नियमानुसार मुआवजा देने के निर्देश दिए।

सीएम योगी ने पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकानों के परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना से जोड़ने और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त घरों की मरम्मत के लिए वित्तीय सहायता देने को कहा। चित्रकूट धाम में बाढ़ की मार झेलने वाले व्यापारियों, मठ-मंदिरों और अन्य प्रभावितों को हुए नुकसान का आकलन कर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।

राहत वितरण में देरी पर भी मुख्यमंत्री ने रफ्तार तय कर दी है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत किट का वितरण 48 घंटे के भीतर सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छ पेयजल और साफ-सफाई की व्यवस्था को मजबूत रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बाढ़ के बाद बीमारी का संकट न खड़ा हो।

ये भी पढ़ें:

बैठक में मुख्यमंत्री का फोकस सिर्फ तत्काल राहत तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने मंदाकिनी नदी के कैचमेंट एरिया में अतिक्रमण चिन्हित कर नियमानुसार हटाने और नदी पर बने फुट ओवर ब्रिज का सेफ्टी ऑडिट कराने को कहा। सबसे अहम निर्देश मंदाकिनी को प्रदूषण से बचाने को लेकर रहा। पर्यटन, सिंचाई और नगर विकास विभाग को समन्वित कार्ययोजना बनाकर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि किसी भी हालत में सीवर और नालों का पानी पवित्र मंदाकिनी में न पहुंचे।
cm-yogi-chitrakoot-flood-review-survey-mandakini-river (2)

Advertisement

घाटों के विस्तारीकरण की कार्ययोजना तैयार करने के साथ मुख्यमंत्री ने भविष्य में अतिवृष्टि और बाढ़ से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए दीर्घकालिक रणनीति बनाने पर भी जोर दिया। उन्होंने पशुधन की सुरक्षा, गोशालाओं में पर्याप्त चारे और लंपी डिजीज से बचाव के लिए जरूरी इंतजाम तत्काल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें  मां को भनक तक नहीं लगी...पानी भरे ड्रम में गिरे दो साल के मासूम ने दम तोड़ा

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link