Prayagraj

बमरौली एयरफोर्स स्टेशन के ऊपर आधी रात ड्रोन की उड़ान, चार बार दिखने के बाद FIR, जांच शुरू

वायुसेना की परिधि के ऊपर 1:28 से 2:38 बजे के बीच नजर आया संदिग्ध ड्रोन, एयरपोर्ट थाने में एफआईआर, एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा अधिकारी की तहरीर पर केस, तीन किलोमीटर का इलाका नो ड्रोन जोन, पुलिस CCTV फुटेज के साथ तकनीकी साक्ष्यों से खंगालेगी ड्रोन की उड़ान, संचालक की तलाश शुरू

प्रयागराज, 7 सितंबर 2026:

यूपी के प्रयागराज में बमरौली एयरफोर्स स्टेशन के ऊपर रात में संदिग्ध ड्रोन उड़ता दिखाई देने के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। रात में एयरपोर्ट रोड से सटी वायुसेना की परिधि सीमा के ऊपर ड्रोन करीब एक घंटे के भीतर चार अलग-अलग समय पर देखा गया। एयरफोर्स स्टेशन की ओर से एयरपोर्ट थाने में शिकायत दिए जाने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विंग कमांडर बोले-चार बार दिखाई दिया ड्रोन

एयरफोर्स स्टेशन बमरौली के स्टेशन सुरक्षा अधिकारी विंग कमांडर विकास वैभव की ओर से दी गई तहरीर के मुताबिक ड्रोन रात 1:28 बजे, 2 बजे, 2:10 बजे फिर 2:38 बजे नजर आया। हर बार ड्रोन वायुसेना की परिधि सीमा दीवार के ऊपर उड़ता दिखाई दिया।

ये भी पढ़ें:

तीन किलोमीटर का इलाका नो ड्रोन जोन

Advertisement

तहरीर में गृह मंत्रालय की SOP व Drone Rules-2021 का हवाला दिया गया है। इसके मुताबिक वायुसेना अड्डे की परिधि से तीन किलोमीटर तक का क्षेत्र ड्रोन उड़ाने के लिए प्रतिबंधित है। इस इलाके में सक्षम प्राधिकारी की पहले से मंजूरी के बिना ड्रोन उड़ाना अनुमति के दायरे में नहीं आता।

prayagraj-bamrauli-airforce-station-drone-flight-fir-investigation (2)

CCTV से लेकर तकनीकी जांच तक

एफआईआर के बाद पुलिस ड्रोन के संचालक का पता लगाने में जुटी है। आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज देखी जाएगी। ड्रोन किस दिशा से आया, कहां से उड़ाया गया, कितनी देर तक इलाके में रहा, इन बिंदुओं पर भी तकनीकी साक्ष्यों की मदद से जांच की जाएगी।

एयरपोर्ट भी पास, इसलिए बढ़ी सतर्कता

बमरौली इलाके में एयरफोर्स स्टेशन के साथ एयरपोर्ट भी है। ऐसे संवेदनशील इलाके में बिना अनुमति ड्रोन उड़ाए जाने को पुलिस गंभीरता से जांच रही है। अभी यह साफ नहीं है कि ड्रोन किसका था, उसे किसने उड़ाया या इसके पीछे कोई खास मकसद था। एयरपोर्ट थाना प्रभारी वैभव सिंह ने बताया कि ड्रोन किसने उड़ाया, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

ये भी पढ़ें  यहूदी ट्रांसजेंडर बनी यूपी में संत, संत समाज ने किया स्वागत।

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link