Uttar Pradesh

निकाह से पहले दूल्हे की गर्लफ्रेंड का फोन, जानें दुल्हन ने क्या किया

बुलंदशहर,19 नवंबर 2024

बुलंदशहर में शादी के दौरान हड़कंप तब मच गया जब दूल्हे की प्रेमिका ने दुल्हन पक्ष को फोन और मैसेज कर शादी रुकवा दी। प्रेमिका ने दूल्हे की प्रेम कहानी और कुछ निजी तस्वीरें दुल्हन के पिता को भेज दीं, जिससे मैरिज हॉल में हंगामा हो गया। दुल्हन ने तुरंत शादी से इनकार कर दिया, और बारातियों व घरातियों में तीखी नोकझोंक और झगड़ा हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को शांत कराया। बाद में शादी के खर्चे को लेकर दोनों पक्षों में समझौता हो गया, और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

दुल्हन पक्ष ने शादी के खर्चे को दूल्हे पक्ष से देने का मांग की, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ और बारात बिना दुल्हन के वापस चली गई। एसपी देहात रोहित मिश्रा ने बताया कि इस मामले में कोई तहरीर या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। अगर कोई शिकायत मिलती है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, दोनों पक्षों ने आपसी समझौते से मामला हल कर लिया है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  दिल्ली-NCR और बुलंदशहर समेत यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद, वायु प्रदूषण का बढ़ा खौफ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link