PoliticsUttar Pradesh
उत्तर प्रदेश उपचुनाव: सपा ने मीरापुर के 52 बूथों पर की पुनर्मतदान की मांग

लखनऊ, 22 नवंबर 2024
उत्तर प्रदेश में
मीरापुर विधान सभा सीट पर 20 नवंबर को हुए मतदान के बाद समाजवादी पार्टी ने 52 बूथों पर पुनर्मतदान कराने की मांग की है।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल ने उस वायरल वीडियो का हवाला दिया है जिसमें ककरौली के थानाध्यक्ष राजीव शर्मा महिला मतदाताओं पर रिवाल्वर ताने नजर आए।
पत्र में कहा गया है कि महिला मतदाताओं को वोट डालने से रोका गया जो आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।
सपा ने मांग की कि इसके मद्देननज़र प्रभावित 52 बूथों में पुनर्मतदान करवाया जाए।






