Uttar Pradesh

पुलिस टीम पर हमला करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, दरोगा का जबड़ा तोड़ा था

सुल्तानपुर,31 जनवरी 2025

सुलतानपुर के कुड़वार थानाक्षेत्र में पुलिस टीम पर हुए जानलेवा हमले के बाद दो बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक बदमाश फरार है। यह हमला सोमवार रात हुआ था, जब उप निरीक्षक रामबाबू सिंह और आरक्षी अनुज सिंह वाहन चेकिंग कर रहे थे। हमलावरों ने पुलिसकर्मियों पर लोहे की रॉड और डंडों से हमला किया, जिससे दरोगा के जबड़े में गंभीर चोट आई और उन्हें लखनऊ रेफर किया गया। इस घटना के बाद पुलिस ने कई टीमें गठित कर दी थीं।

बुधवार रात मुखबिर से मिली सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी की। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाश घायल हो गए, जबकि तीसरा बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। घायल बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार बदमाश की तलाश जारी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  UP को मिलेगा एविएशन पावर : दो दिन बाद खुलेंगे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के द्वार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link