Uttar Pradesh

हाइवे पर दिल्ली के प्रॉपर्टी डीलर की लाश: शराब की बोतल से हत्यारे का खुलासा

हापुड़,31 जनवरी 2025

हापुड़ जिले के बाबूगढ़ इलाके में 17 दिन पहले एक दिल्‍ली के प्रॉपर्टी डीलर वीरेंद्र राय की लाश मिली थी। पुलिस को शव की शिनाख्त करने में कठिनाई हो रही थी, लेकिन एक शराब की बोतल ने मामला सुलझा दिया। बोतल पर मिले बारकोड से पुलिस उस ठेके तक पहुंची, जहां से इसे खरीदा गया था। जांच के दौरान पता चला कि शराब की बोतल के रसीद से पुलिस विकास तोमर तक पहुंची, जो वीरेंद्र राय का बिजनेस पार्टनर था।

दो लाख रुपये के विवाद के कारण दोनों के बीच 12 जनवरी को शराब पीते वक्त झगड़ा हुआ और विवाद इतना बढ़ा कि विकास ने वीरेंद्र की हत्‍या कर दी। शव को हापुड़ के बाबूगढ़ में फेंक दिया। पुलिस ने विकास तोमर को गुड़गांव से गिरफ्तार किया, जहां उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  स्टाफ नर्स के प्रसव केंद्र में गर्भवती व नवजात की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link