Lucknow City

गांधी जयंती : जवानों को स्वच्छता की शपथ, विविध प्रजाति के रोपे पौधे, स्कूली बच्चों की प्रस्तुति ने मोहा मन

चतुर्थ वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में 'स्वच्छता ही सेवा (SHS)-2026' अभियान को लेकर हुए कार्यक्रम, 'एक पेड़ मां के नाम' पर किया पौधरोपण, बहरौली में जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज में बापू व शास्त्री जी को किया याद

एमएम खान

मोहनलालगंज (लखनऊ), 2 अक्तूबर 2026ः

गांधी जयंती के अवसर पर यूपी की राजधानी लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र में विविध कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। चतुर्थ वाहिनी सशस्त्र सीमा बल में ‘स्वच्छता ही सेवा (SHS)-2026’ अभियान के तहत स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कई कार्यक्रम हुए। वाहिनी मुख्यालय में स्वच्छता व स्वच्छ परिवेश बनाए रखने की जवानों को शपथ दिलाई गई। वहीं, नगराम के बहरौली स्तिथ जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज में गांधी और शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व द्वितीय कमान अधिकारी परषोतम लाल शर्मा ने किया। वाहिनी परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई और स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। इसी क्रम में पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए व उनके संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया गया।

ये भी पढ़ें:

gandhi-jayanti-ssb-plantation-cleanliness-lucknow (2)

सभी ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने, अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने और स्वच्छ, स्वस्थ एवं हरित वातावरण के निर्माण में निरंतर योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ललित कुमार, विजय कुमार ईसर, नीरज कुमार सिंह, उप-कमांडेंट सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

gandhi-jayanti-ssb-plantation-cleanliness-lucknow (3)

जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज में छात्राएं खुशबू, गरिमा, तहसीन व नंदिनी ने सर्वधर्म प्रार्थना प्रस्तुत कर एकता का संदेश दिया। गांधी जी पर आधारित क्विज में कक्षा 11-12 की टीम 12 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। इस दौरान शिक्षिका रुचि ने बच्चों को मेहनत से पढ़ने की प्रेरणा दी। समारोह में चयनित शिक्षक प्रेम कुमार को सम्मानित किया गया। उनका चयन राजकीय शिक्षक के रूप में बहराइच के लिए हुआ है। प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने उन्हें स्मृति चिह्न व अंगवस्त्र देकर विदाई दी। कार्यक्रम में बच्चों को पॉक्सो एक्ट के प्रति भी जागरूक किया गया।

ये भी पढ़ें  योगी सरकार का बड़ा आयुष दांव, UP में पढ़ाई जाएगी 2500 साल पुरानी सोवा रिग्पा

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link