Lucknow City

लुटेरे ने सिपाही की नाक फोड़ दी, फिर भी नहीं छोड़ा, राखी बांधकर महिला बोली- भैया आपने बचा लिया

लखनऊ में मड़ियांव ढाल के पास दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग, भाग रहे बदमाश को ट्रैफिक सिपाही ने दौड़ाकर पकड़ा, आरोपी ने ईंट से नाक पर दो वार किए, खून निकलने के बाद भी सिपाही ने नहीं छोड़ा, महिला ने अस्पताल से लौटे सिपाही को राखी बांधकर कहा- आपने भाई जैसा फर्ज निभाया

लखनऊ, 28 अगस्त 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ में रक्षाबंधन के दिन भाई को राखी बांधने जा रही महिला से चेन लूटकर भाग रहे बदमाश को ट्रैफिक सिपाही ने दौड़ाकर पकड़ लिया। मड़ियांव ढाल के पास हुई इस घटना में आरोपी ने खुद को छुड़ाने के लिए सिपाही नवीन चौधरी की नाक पर ईंट से दो बार हमला किया। नाक से खून निकलने के बाद भी नवीन ने बदमाश को नहीं छोड़ा। स्थानीय पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

lucknow-chain-snatching-traffic-constable-raksha-bandhan (2)

चिनहट से सीतापुर जा रही महिला से चेन छीनकर भागा बदमाश

ये भी पढ़ें:

चिनहट में रहने वाली रूबी कश्यप मड़ियांव इलाके में शुक्रवार दोपहर अपने भाई को राखी बांधने के लिए सीतापुर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। इसी दौरान एक युवक पीछे से आया और उनके गले से चेन खींचकर भागने लगा। मौके पर ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने बदमाश को भागते देखा तो उसका पीछा किया। ट्रैफिक सिपाही नवीन चौधरी कुछ दूर तक दौड़े। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया।

ईंट से नाक पर दो बार किया वार

पकड़े जाने के बाद आरोपी ने छूटने की कोशिश की। उसने पास में पड़ी ईंट उठाई और नवीन की नाक पर दो बार मार दी। चोट लगने से सिपाही की नाक से खून निकलने लगा, लेकिन उन्होंने आरोपी की पकड़ नहीं छोड़ी। कुछ देर बाद मड़ियांव पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। उसकी पहचान धर्मेंद्र मौर्य उर्फ छोटू के रूप में हुई है।

lucknow-chain-snatching-traffic-constable-raksha-bandhan (3)

अस्पताल में नाक पर लगे दो टांके, सिपाही को राखी बांधकर जताया आभार

घायल ट्रैफिक सिपाही नवीन चौधरी को इलाज के लिए हिम सिटी हॉस्पिटल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उनकी नाक पर दो टांके लगाए हैं। उनकी हालत सामान्य बताई गई है। बदमाश पकड़े जाने के बाद वह बच्चों के साथ थाने पहुंचीं, जहां पुलिसकर्मियों ने उनकी मदद की। बदमाश को पकड़ने वाले नवीन चौधरी के प्रति आभार जताने के लिए रूबी ने उन्हें राखी बांधी। उन्होंने टीका लगाकर कहा कि सिपाही भैया ने अपनी चोट की परवाह किए बिना बदमाश को पकड़ा, जिससे उनकी चेन वापस मिल सकी।

बहादुरी पर मिलेगा 10 हजार का इनाम

डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने नवीन चौधरी की बहादुरी की सराहना की। पुलिस कमिश्नर की ओर से सिपाही को 10 हजार रुपये का इनाम देने के साथ प्रशस्ति-पत्र देने की घोषणा की गई है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें महिला से चेन छीनकर भागता आरोपी दिखाई दे रहा है।

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : नहर में कूंदी महिला को बचाने गए पुलिस कांस्टेबल की डूबने से मौत, महिला सुरक्षित

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button