ElectionsLucknow City

UP Election 2027: अखिलेश का युवाओं पर फोकस, बोले- सपा सरकार बनी तो सरकारी नौकरी की गारंटी, खत्म होगी आउटसोर्सिंग

सरकारी भर्ती के लिए बनेगा सालाना कैलेंडर, पेपरलीक रोकने को विशेष बल, शिक्षा-रोजगार के बीच समन्वय की जरूरत पर दिया जोर

लखनऊ, 5 अक्टूबर 2026:

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) 2027 से पहले समाजवादी पार्टी ने युवाओं और रोजगार के मुद्दे को चुनावी एजेंडे के केंद्र में लाने की कोशिश तेज कर दी है। सपा मुखिया एवं पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में सपा की सरकार बनने पर सरकारी नौकरियों की गारंटी होगी। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने, हर साल परीक्षाओं का भर्ती कैलेंडर जारी करने और पेपरलीक रोकने के लिए विशेष बल गठित करने की बात कही।

लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि पेपरलीक केवल होते नहीं हैं अपितु कराए जाते हैं। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी सरकार में पेपरलीक पर कड़ाई से रोक लगाई जाएगी। इसके जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। शिक्षकों के बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था करने की बात भी उन्होंने कही।

अखिलेश ने आउटसोर्सिंग व्यवस्था को हमेशा के लिए खत्म कर पक्की नौकरियां देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि बिना नौकरी और रोजगार के कोई भी अर्थव्यवस्था आगे नहीं बढ़ सकती। उनके मुताबिक प्रदेश में शिक्षा और रोजगार के बीच अभी अपेक्षित समन्वय नहीं है और इस दिशा में बदलाव की जरूरत है।

ये भी पढ़ें:

विश्वविद्यालयों को लेकर भी सपा अध्यक्ष ने सुधार की जरूरत बताई। उन्होंने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालयों को विचारधारा के अड्डे बना दिया गया है और वहां गिरोह बन गए हैं। उन्होंने कहा कि उच्च शिक्षा संस्थानों की व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

Advertisement

अखिलेश ने अपनी सरकार के कार्यकाल की परियोजनाओं का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सभी ने प्रशंसा की है। राजधानी लखनऊ में एचसीएल तथा ट्रिपल आईटी हब उनकी सरकार के दौरान आया। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए गंगा एक्सप्रेस-वे और दूसरे विकास कार्यों को लेकर भी टिप्पणी की। गोरखपुर और वाराणसी के विकास को लेकर किए गए दावों पर भी उन्होंने सवाल उठाए।

अखिलेश ने डॉ. राममनोहर लोहिया पार्क का जिक्र करते हुए कहा कि इसे नेताजी मुलायम सिंह यादव ने बनवाया था। उनके अनुसार करीब पांच हेक्टेयर में बने इस पार्क के निर्माण के दौरान पेड़ों को काटने के बजाय स्थानांतरित किया गया था।
कार्यक्रम में केडी कैम्पस की संस्थापक नीतू सिंह, टीडब्लूए के संस्थापक अंकित चौधरी, एयर गुरुकुल के संस्थापक निर्भय कुमार और अभिनव मैथ्स के अभिनव शर्मा समेत कई कोचिंग संचालकों को सम्मानित किया गया। कोचिंग संचालकों ने भर्ती प्रक्रिया में समयसीमा, परिणाम और नियुक्ति तक स्पष्ट व्यवस्था तथा छात्र समाधान पोर्टल और वेटिंग लिस्ट जैसे सुझाव भी रखे।

राजनीतिक समीक्षकों का मानना है कि अखिलेश यादव का यह ऐलान 2027 से पहले युवाओं, प्रतियोगी अभ्यर्थियों और रोजगार के सवाल को सपा की चुनावी राजनीति में प्रमुखता देने की दिशा में है। भाजपा नेताओं की ओर से पहले ही सपा शासन में भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए जा चुके हैं। इसलिए रोजगार और भर्ती का मुद्दा आने वाले चुनावी विमर्श में आरोप-प्रत्यारोप का प्रमुख आधार बन सकता है।

ये भी पढ़ें  शायरी और कविता के सुरों में गूंजा संविधान का संदेश, महान विभूतियों के नाम से सम्मानित हुए ये साहित्यकार

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link