Uttar Pradesh

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा : आगरा के युवा कारोबारी व साथी की मौत

मयंक चावला

आगरा 27 नवंबर 2024:

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए एक हादसे में कार सवार आगरा के युवा कारोबारी रौनक सलूजा और उसके साथी विकास की मौत हो गई। दोनों शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे।

बताते हैं कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई थी। इस हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी तरह कार से बाहल निकले एक युवक को दूसरे वाहन ने चपेट में ले लिया। मौके पर मौजूद लोग दोनों घायलों को अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:

मथुरा के पास डिवाइडर से टकराई कार

Advertisement

यह हादसा मथुरा में हुआ। बताते हैं कि आगरा की पंचवटी कॉलोनी के रहने वाले रौनक सलूजा की सदर में खेल के सामान की दुकान है। रौनक अपने दोस्त के साथ मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते आगरा से दिल्ली के लिए कार से निकले थे। उनकी कार मथुरा के बलदेव थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकरा गई थी। दोनों युवाओं के शव उनके घर पहुंचे तो परिवार में चीख पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें  कांग्रेस पार्टी का आरोप: पुलिस ने साक्ष्यों से छेड़छाड़ की, प्रभात पाण्डेय की मृत्यु पर राजनीति की कोशिश

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link