PoliticsUttar Pradesh
पलिया नगर पालिका चेयरमैन पद का उपचुनाव, 17 को होगा मतदान

शिवओम दीक्षित
लखीमपुर खीरी, 27 नवंबर 2024:
यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में पलिया नगर पालिका परिषद के चेयरमैन पद के उपचुनाव की घोषणा हो गई है। उसके मुताबिक 17 दिसंबर को मतदान होगा।
नोटिफिकेशन के मुताबिक 28 नवंबर से 3 दिसंबर तक नामांकन होगा। 4 दिसंबर को नामांकन पत्र की जांच की जाएगी। 6 दिसंबर को तीन बजे तक नामांकन पत्र वापस लिया जा सकेगा। 6 दिसंबर को ही तीन बजे के बाद प्रत्याशियों को चुनाव निशान आवंटित किए जाएंगे। 17 दिसंबर को मतदान कराया जाएगा। 19 दिसंबर को मतगणना होगी। मालूम हो कि लखीमपुर खीरी के साथ प्रतापगढ़, बांदा और चंदौली जिले में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद पर उपचुनाव होना है।






