CrimeUttar Pradesh

लखीमपुर खीरी : हिरासत में युवक की मौत, पुलिस पर पिटाई का आरोप, हंगामा

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 7 जनवरी 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में पुलिस हिरासत में एक युवक की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने युवक की पिटाई की जिससे उसकी जान चली गई।

जंगल से पकड़कर निघासन कोतवाली ले गई थी पुलिस

मृतक की पहचान रामचंद्र (36) के रूप में हुई है। मझगई क्षेत्र के हुलसीपुरवा निवासी रामचंद्र गांव के कुछ लोगों के साथ सोमवार दोपहर घर से करीब 6 किलोमीटर दूर जंगल में लकड़ी बीनने गया था। परिजनों का आरोप है कि निघासन और मझगई थाने की पुलिस ने अवैध शराब बनाने के आरोप में रामचंद्र को पकड़ लिया। निघासन कोतवाली ले जाकर रामचंद्र की पिटाई की। इससे रामचंद्र की तबीयत बिगड़ गई। इस पर पुलिस कर्मी उसे निघासन सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

परिजनों का हंगामा, पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

रामचंद्र की मौत की सूचना मिलने पर उसके परिजन सोमवार रात अस्पताल पहुंचे और हंगामा किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस की पिटाई के कारण रामचंद्र की जान गई। इस बीच पुलिस ने परिजनों से छीनकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक रामचंद्र के परिवार में पत्नी पूनम के साथ दो बेटे अमर (5) और समर (3) हैं।

गैंगस्टर में था वांछित, मौत पर पुलिस ने दिया ये तर्क

इस मामले में एएसपी पूर्वी पवन गौतम का कहना है कि गैंगस्टर के केस में वांछित रामचंद्र को पुलिस तलाश रही थी। उसके बारे में सूचना पर पुलिस टीम ने घेरा तो रामचंद्र ने भागने की कोशिश की। इस दौरान गिरने से वह घायल हो गया। उसको अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मामले की छानबीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें  चंडीगढ़: भाजपा की हरप्रीत बबला बनी चंडीगढ़ की मेयर, कांग्रेस ने जीता डिप्टी मेयर पद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link