CrimeUttar Pradesh

पुलिस की गोली लगने से चोर हुआ घायल, निशानदेही के दौरान पुलिस पर किया था हमला

अशरफ अंसारी
इटावा , 29 नवम्बर 2024 :

उत्तर प्रदेश के इटावा पुलिस ने चोरी की एक बड़ी घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक बाल अपराधी है। इस दौरान एक आरोपी को पुलिस मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा के आदेश पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियान के तहत सिविल लाइन पुलिस ने यह कार्रवाई की। वादी उपदेश कुमार ने थाना सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई थी कि 23-24 नवंबर 2024 की रात को जब वे अपने भांजे की शादी में गए हुए थे, तब अज्ञात चोरों ने उनके घर का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया।

चोरी का खुलासा और आरोपी गिरफ्तार

सिविल लाइन पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लाइन सफारी के पास से एक बाल अपचारी और आरोपी अबरार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी अबरार ने बताया कि उसने अपने साथियों के साथ वैशालीपुरम कॉलोनी में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। उसके कब्जे से चोरी किए गए 1 मोबाइल फोन और 1900 रुपये बरामद किए गए।

ये भी पढ़ें:

तमंचा बरामदगी और पुलिस मुठभेड़

Advertisement

अबरार ने यह भी स्वीकार किया कि घटना के दौरान उसके पास एक अवैध तमंचा और कारतूस था, जिसे उसने लाइन सफारी की दक्षिणी बाउंड्री के पास झाड़ियों में छिपा दिया था। पुलिस ने आरोपी को निशानदेही के लिए मौके पर ले जाकर झाड़ियों में छिपाए गए तमंचे को बरामद किया।
इस दौरान अबरार ने आरक्षी कमरूद्दीन को धक्का देकर भागने की कोशिश की और पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी फायरिंग में अबरार के बाएं पैर में गोली लगी। घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए मोतीझील इटावा अस्पताल में भर्ती कराया गया।

एसएसपी का बयान

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने कहा कि पुलिस की सतर्कता और सक्रियता के कारण अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली है। उन्होंने बताया कि अपराधियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है और इस तरह की घटनाओं में आरोपी किसी भी हाल में बख्शे नहीं जाएंगे।

ये भी पढ़ें  शादी की खुशियां मातम में बदलीं: अमेठी में छज्जा गिरने से मासूम की मौत, 30 से अधिक घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link