Gorakhpur

Gorakhpur News : गोरखनाथ मंदिर में योगी ने की कलश स्थापना, भीम सरोवर से निकली कलश यात्रा

गोरखनाथ मंदिर में नवरात्र पर शक्तिपीठ में देवीभागवत, दुर्गासप्तशती का पाठ शुरू, सोमवार को होंगे अन्य कई कार्यक्रम, बाढ़-बारिश से फसल बर्बाद होने पर किसानों को मिलेगा कृषि निवेश अनुदान, शिक्षकों से करेंगे संवाद

गोरखपुर, 11 अक्टूबर 2026:

यूपी के गोरखपुर में शारदीय नवरात्र के पहले दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर के शक्तिपीठ में कलश स्थापना कर पूजा-अर्चना शुरू की। रविवार शाम वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुए अनुष्ठान के साथ मंदिर में देवीभागवत पारायण व दुर्गासप्तशती का पाठ शुरू हो गया। नवरात्र के दौरान लोक कल्याण की कामना से विशेष पूजा की जाएगी।

gorakhnath-temple-yogi-adityanath-kalash-sthapana-navratri (2)

भीम सरोवर से जल लेकर पहुंचे साधु-संत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह करीब 11:15 बजे दो दिवसीय दौरे पर गोरखपुर पहुंचे। गोरखनाथ मंदिर में उन्होंने गुरु गोरखनाथ की पूजा की, इसके बाद ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि पर जाकर श्रद्धांजलि दी। शाम करीब 5 बजे शक्तिपीठ में कलश स्थापना का कार्यक्रम हुआ। मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ की अगुवाई में साधु-संत भीम सरोवर से जल लेकर पहुंचे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश स्थापित किया।

ये भी पढ़ें:

gorakhnath-temple-yogi-adityanath-kalash-sthapana-navratri (3)

Advertisement

20 अक्टूबर तक जारी रहेंगे कार्यक्रम

मंदिर की परंपरा के मुताबिक नवरात्र में देवीभागवत व श्रीदुर्गासप्तशती का पाठ जारी रहेगा।18 अक्टूबर रविवार को निशा पूजा तथा शाम सात बजे हवन का कार्यक्रम निर्धारित है। 19 अक्टूबर सोमवार को महानवमी व्रत रखा जाएगा। 20 अक्टूबर को सुबह 11 बजे कुमारी कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज कराया जाएगा।

किसानों को मिलेगा अनुदान, शिक्षकों से करेंगे संवाद

मुख्यमंत्री सोमवार को गोरखपुर में बाढ़, अतिवृष्टि व ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को कृषि निवेश अनुदान वितरित करेंगे। योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम के दौरान फसलों को हुए नुकसान के आधार पर किसानों को राहत राशि दी जाएगी। किसानों को अनुदान बांटने के बाद मुख्यमंत्री रामगढ़ताल क्षेत्र के महंत दिग्विजयनाथ पार्क में शिक्षक मतदाता संवाद कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक निर्वाचन खंड के MLC चुनाव को लेकर आयोजित किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  एक ग्राहक, कई खाते और 40 लाख की खरीदारी, Bank Mail से हड़कंप, साइबर पुलिस एक्शन में

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link