Uttarakhand

​Dhami Cabinet ने हरकी पैड़ी पर लिया मां गंगा का आशीर्वाद, फिर हरिद्वार से गर्जा सुशासन का शंखनाद!

​पीएम मोदी की 25 वर्षों की ऐतिहासिक जनसेवा पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रियों संग की महाआरती, जनपदों में कैबिनेट बैठक कर सीधे जनता के द्वार पहुंचाया शासन

योगेंद्र मलिक

देहरादून, 12 अक्टूबर 2026:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार प्रमुख के रूप में 25 वर्षों की निरंतर सार्वजनिक सेवा पूरी होने के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर मां गंगा की पूजा-अर्चना और आरती की। उन्होंने मंत्रिमंडल के सहयोगियों के साथ विधि-विधान से गंगा पूजन कर प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। राष्ट्र की उन्नति, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प की सिद्धि के लिए भी मां गंगा से आशीर्वाद मांगा।

मालूम हो की नरेंद्र मोदी ने 7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में उनका सार्वजनिक सेवा का सफर 25 वर्षों के महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुंचा है। इसी अवसर पर सीएम धामी ने गंगा तट से प्रधानमंत्री के प्रति अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए देश की निरंतर प्रगति की कामना की।

ये भी पढ़ें:

गंगा पूजन और आरती के बाद मुख्यमंत्री धामी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल हुए। हरिद्वार में कैबिनेट बैठक का आयोजन राज्य सरकार की उस पहल का हिस्सा है जिसके तहत प्रदेश के अलग-अलग जनपदों में मंत्रिमंडल की बैठकें आयोजित कर स्थानीय जरूरतों और जनहित के मुद्दों को शासन की प्राथमिकताओं से जोड़ा जा रहा है।

Advertisement

dhami-cabinet-ganga-aarti-har-ki-pauri-haridwar-cabinet-meeting (2)

इससे पहले 4 अक्टूबर को चम्पावत जिले के बनबसा में कैबिनेट बैठक आयोजित की गई थी जिसमें राज्यहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए थे। सरकार का उद्देश्य प्रशासन और जनता के बीच दूरी कम करना, क्षेत्रीय समस्याओं पर सीधा ध्यान देना तथा विकास योजनाओं को गति देना है।
जिलों में कैबिनेट बैठकों की यह पहल शासन को राजधानी से बाहर आम लोगों की जरूरतों के करीब लाने और क्षेत्रीय विकास को प्राथमिकता देने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें  कॉलेज जा रहे प्रिंसिपल की धारदार हथियार से हत्या, क्लर्क ने चाकू से किए कई वार

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link