Uttarakhand

बीजेपी अपना नौ साल पुराना वादा भूली…सड़क पर उतरी आरआरपी

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी ने किया प्रदर्शन, भाजपा सरकार ने लोकायुक्त गठन का किया था वादा, नायब तहसीलदार को बादाम के गिफ्ट हैंपर के साथ सौंपा ज्ञापन

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 7 मई 2026:

राष्ट्रवादी रीजनल पार्टी (आरआरपी) ने गुरुवार को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। पार्टी के नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार अपने नौ साल पुराने वादे को भूल गई है।

आरआरपी कार्यकर्ताओं ने नेहरू कॉलोनी स्थित फव्वारा चौक से भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर कूच किया, लेकिन पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर उन्हें बीच रास्ते में रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने सड़क पर धरना देकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

ये भी पढ़ें:

आरआरपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि भाजपा ने वर्ष 2017 में सरकार बनने के 100 दिनों के भीतर लोकायुक्त गठन का वादा किया था, लेकिन नौ साल बीतने के बाद भी यह वादा पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि पार्टी शांतिपूर्ण तरीके से सरकार को उसका वादा याद दिलाने पहुंची है।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-05-07 at 4.49.36 PM

प्रदेश अध्यक्ष सुलोचना ईष्टवाल ने कहा कि यदि जल्द लोकायुक्त का गठन नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने भाजपा को उसके पुराने वादे की याद दिलाने के लिए प्रतीकात्मक रूप से बादाम का गिफ्ट हैंपर भी भेजा। नायब तहसीलदार सुरेश सेमवाल ने पार्टी नेताओं से ज्ञापन और गिफ्ट हैंपर प्राप्त किया और उचित कार्रवाई का भरोसा दिया।

प्रदर्शनकारियों में भगवती प्रसाद नौटियाल, भगवती प्रसाद गोस्वामी, ऊषा डोभाल, पंकज उनियाल, सुरेन्द्र चौहान, सुशीला पटवाल, बसंती गोस्वामी, योगानंद उनियाल, मीना थपलियाल, रजनी कुकरेती, मंजू रावत, सुमन रावत, शांति चौहान, आशा चौहान, दुर्गा नौटियाल सत्या प्रकाश गौड़, सुरेशानंद डोभाल, रघुवीर सिंह बिष्ट समेत कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

READ MORE 

ये भी पढ़ें  सीएम धामी ने 15 बसों को किया रवाना, उत्तरकाशी में स्कूली छात्रों को आने-जाने में होगी सुविधा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link