Uttarakhand

सीएम धामी ने 15 बसों को किया रवाना, उत्तरकाशी में स्कूली छात्रों को आने-जाने में होगी सुविधा

देहरादून, 18 मार्च 2025:

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने कैंप कार्यालय से उत्तरकाशी जनपद के कलस्टर विद्यालयों के लिए 15 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों को सुगम परिवहन सुविधा प्रदान करना है। इससे उन्हें विद्यालय आने-जाने में समय की बचत होगी और पढ़ाई में सहूलियत मिलेगी।

सीएम धामी ने कहा कि इस तरह की सुविधाएं शिक्षा को सुलभ और प्रभावी बनाने में सहायक होती हैं। उन्होंने इसे प्रदेश में शिक्षा सुधार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

3 करोड़ की लागत से खरीदी गई बसें

ये भी पढ़ें:

उत्तरकाशी जनपद के नगरीय क्षेत्र के 15 कलस्टर विद्यालयों के लिए परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी उत्तरकाशी द्वारा जिला खनिज न्यास फाउंडेशन और अनटाइड फंड से 15 बसों की खरीद को स्वीकृति दी गई। प्रत्येक बस के लिए 20 लाख रुपये की दर से कुल 3 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई।

Advertisement

इन विकासखंडों को मिली परिवहन सुविधा

नौगांव – 5 बसें
भटवाड़ी और डुंडा – 3-3 बसें
पुरोला – 2 बसें
चिन्यालीसौड़ और मोरी – 1-1 बस

समारोह में मौजूद रहे मंत्री, विधायक व अधिकारी

इस अवसर पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक भरत चौधरी और प्रमोद नैनवाल, शिक्षा सचिव रविनाथ रमन, उत्तरकाशी जिलाधिकारी डॉ. एमएस बिष्ट, महानिदेशक शिक्षा बंशीधर तिवारी, निदेशक माध्यमिक शिक्षा डॉ. मुकुल सती, बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल और जिला शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र अमोली सहित कई अधिकारी उपस्थित थे।

ये भी पढ़ें  215 उपनिरीक्षकों को मिला नियुक्ति पत्र, सीएम धामी ने दिलाया सेवा का संकल्प

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link