CrimeUttar Pradesh

कॉस्मेटिक कारोबारी पहुंचा थाने, पुलिस से कहा…सर मैंने अपनी पत्नी को मार डाला

आगरा,18 मार्च 2025:

यूपी के आगरा जिले के थाना ट्रांस यमुना में कॉस्मेटिक कारोबारी ने पुलिस के सामने अपने हाथों से पत्नी की हत्या करने की बात कही। पुलिस उसके घर पहुंची तो बात सही निकली उसकी पत्नी की लाश पड़ी मिली। कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

रोजाना का झगड़ा समझकर बेटे अलग कमरे में करते रहे पढ़ाई

आगरा में टेढ़ी बगिया में संदीप की कॉस्मेटिक की दुकान है। खंदौली के नन्दलालपुर निवासी संदीप यहां कालिंदी विहार में किराए का घर लेकर पत्नी गुंजन और दो बेटों गगन (18) और अभिनव (12) वर्ष के साथ रहता है। सोमवार को संदीप दुकान नहीं गया। शाम लगभग चार बजे उसकी पत्नी गुंजन से उसका विवाद होने लगा। कहासुनी की आवाज पूरे घर मे गूंज रहीं थी इस पर पढ़ाई कर रहे बेटे इसे रोजाना की तरह झगड़ा समझकर अपने कमरे का दरवाजा बंद कर लिया।

ये भी पढ़ें:

कमरे में बेड पर मिली लाश, सास ने कहा- दामाद के अन्य महिला से थे नाजायज संबंध

Advertisement

इधर कहासुनी के बाद संदीप ने गुंजन का गला दबा दिया और उसके बाद घर से निकलकर ट्रांस यमुना थाने आ गया। उसने यहां पत्नी को मार डालने की बात कही। पुलिस उसे साथ लेकर जब घर आई तो बेटे कमरे में बेड पर पड़ी मां के पास रोते बिलखते मिले। परीक्षण कर गुंजन को मृत घोषित करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इधर मृतका गुंजन की मां जयरानी ने अपने दामाद पर किसी अन्य महिला से नाजायज संबंध होने व बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति संदीप को गिरफ्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें  मंदिर गिराने से मुकरा ड्राइवर...नायब तहसीलदार ने खुद उठाई हथौड़ी, हाथ जोड़े खड़ीं रहीं एसडीएम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link