Uttarakhand

Dehradun News : मोती बाजार में सुबह-सुबह धधकी आग, धू-धू कर जला ड्रेस एम्पोरियम

लाखों के नुकसान का अनुमान माल खाक, आग से बाजार में मचा हड़कंप, एक घंटे से अधिक की मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने पाया काबू, शॉर्ट सर्किट की आशंका

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 12 अक्टूबर 2026:

देहरादून शहर के भीड़भाड़ वाले मोती बाजार में सोमवार सुबह धधकी आग ने कोहराम मचा दिया। देवकी कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल पर स्थित बालाजी ड्रेस एम्पोरियम में लगी आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप धारण कर लिया। दुकान में रखी रंग-बिरंगी ड्रेस और दूसरे कपड़ों के ढेर ने आग को तेजी से फैलने का मौका दिया। देखते ही देखते लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। इस हादसे से बाजार में अफरातफरी मच गई।

जानकारी के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 9:15 बजे एम्पोरियम में आग लगी। उस वक्त बाजार की दुकानें खुलने वाली थीं। दुकान से उठती आग की लपटें और धुएं का गुबार देखकर आसपास के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।

ये भी पढ़ें:

मोती बाजार के देवकी कॉम्प्लेक्स में ड्रेस और फर्नीचर की कई दुकानें आसपास स्थित हैं। घनी आबादी और संकरे, भीड़भाड़ वाले बाजार में आग के दूसरी दुकानों तक फैलने का खतरा भी बना हुआ था। दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत करते हुए एक घंटे से अधिक समय बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक एम्पोरियम में रखा सामान पूरी तरह जल चुका था।

Advertisement

dehradun-moti-bazaar-fire-balaji-dress-emporium-short-circuit (2)

बालाजी ड्रेस एम्पोरियम में स्कूलों के फैंसी ड्रेस कार्यक्रमों, नाटकों और सांस्कृतिक आयोजनों के लिए विभिन्न प्रकार की पोशाकें किराये पर उपलब्ध कराई जाती थीं। अग्निकांड से दुकान संचालक को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। शुरुआती तौर पर आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। हालांकि, वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

ये भी पढ़ें  SIR : दूसरे फेज की तैयारी तेज, दावे-आपत्तियों की सुनवाई के लिए हर जिले में लगेंगे Special Camp

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link