Lucknow City

Shiva Sharma Murder Case में ट्विस्ट : नेपाल सीमा पर मिली श्रद्धा दुबे की SUV, पुलिस को चकमा देकर भाग निकली मॉडल?

25 हजार की इनामी आरोपी की तलाश में लखनऊ पुलिस बहराइच पहुंची, रुपईडीहा में लावारिस मिली फॉर्च्यूनर, महिला समेत तीन अन्य लोगों के भी नेपाल भागने की आशंका, SSB के साथ जांच में जुटीं एजेंसियां

लखनऊ, 14 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के युवा होटल कारोबारी शिवा शर्मा (28) की हत्या के केस में फरार चल रही 25 हजार रुपये की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे की तलाश अब भारत-नेपाल सीमा तक पहुंच गई है। नेपाल सीमा से सटे बहराइच के रुपईडीहा इलाके में श्रद्धा की एसयूवी लावारिस हालत में मिलने से मामले में नया मोड़ आ गया है। आशंका जताई जा रही है कि पुलिस को चकमा देकर फरार श्रद्धा दुबे नेपाल भाग गई है। उसके साथ एक महिला और दो पुरुषों के भी सीमा पार करने की आशंका है। वाहन मिलने के बाद लखनऊ से पुलिस टीम बहराइच पहुंच गई है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के साथ स्थानीय पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।

सीमा पर SUV छोड़कर कौन हुआ गायब?

रुपईडीहा में एसयूवी मिलने के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर गाड़ी वहां तक कैसे पहुंची और उसे लावारिस हालत में किसने छोड़ा? क्या श्रद्धा दुबे इसी वाहन से नेपाल की ओर गई या गाड़ी को जांच भटकाने के लिए वहां छोड़ा गया? फिलहाल इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। बहराइच के अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक लावारिस एसयूवी मिलने की सूचना पर पुलिस और एसएसबी की टीमें जांच कर रही हैं। लखनऊ से पहुंची टीम भी सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी है। हालांकि, श्रद्धा के नेपाल पहुंचने की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

मृतक शिवा
मृतक शिवा

संदिग्ध हालात में चौथी मंजिल से गिरकर हुई थी शिवा की मौत

मालूम हो कि बीते 9 अक्टूबर को लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र में बालू अड्डा स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरने के बाद होटल कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा पिछले चार महीने से अपार्टमेंट में श्रद्धा दुबे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। घटना के बाद शिवा के शरीर पर केवल अंडरवियर था। उसके चेहरे पर लिपस्टिक लगी मिली थी। शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान भी बताए गए थे।

ये भी पढ़ें:

श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत पांच के खिलाफ हत्या का केस

शिवा की मां रंजना शर्मा ने मामले में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे, ड्राइवर आदिल समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि श्रद्धा ने शिवा को चौथी मंजिल से धक्का दिया था। पुलिस इन आरोपों की जांच कर रही है।

Advertisement

shiva-sharma-murder-case-shraddha-dubey-suv-found-nepal-border

रायबरेली के मलिकमऊ की रहने वाली श्रद्धा, बहन भी फरार

श्रद्धा दुबे मूल रूप से रायबरेली शहर के मलिकमऊ की रहने वाली है। उसने शुरुआती शिक्षा भी रायबरेली में ही हासिल की थी। बताया जाता है कि करीब दस दिन पहले वह फॉर्च्यूनर गाड़ी से रायबरेली गई थी। उसकी बहन रश्मि दुबे भी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। दोनों के साथ अन्य लोगों के फरार होने की बात सामने आई है।

shiva-sharma-murder-case-shraddha-dubey-suv-found-nepal-border (2)

श्रद्धा की मां पुष्पा दुबे का पहले ही निधन हो चुका है। उसके पिता एसपी दुबे ने दूसरी शादी कर ली थी। पिता और सौतेली मां ने श्रद्धा से संबंध होने से इनकार किया है। उसका भाई पंकज दुबे सरकारी कर्मचारी बताया जा रहा है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती श्रद्धा और उसके साथ फरार लोगों का पता लगाना है। रुपईडीहा में मिली एसयूवी से जांच को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें  योगी सरकार का फैसला... जन्म तिथि के प्रमाण के रूप में अब मान्य नहीं होगा आधार कार्ड

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link