Lucknow CityUttar Pradesh

UP में 7 IAS अफसरों का तबादला : धीरेंद्र सचान बने निदेशक पंचायतीराज, आगरा-आजमगढ़ के CDO भी बदले

योगी सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल में कई अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदलीं, राजेश कुमार को नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग में मिली तैनाती

लखनऊ, 14 अक्टूबर 2026:

यूपी में प्रशासनिक फेरबदल का सिलसिला जारी है। योगी सरकार ने बुधवार को सात आईएएस अधिकारियों की तैनाती में बदलाव किया है। इस फेरबदल में धीरेंद्र सिंह सचान को निदेशक पंचायतीराज, उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, आजमगढ़ और आगरा के मुख्य विकास अधिकारी (CDO) समेत कई अन्य अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार धीरेंद्र सिंह सचान को विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से हटाकर निदेशक पंचायतीराज, उत्तर प्रदेश बनाया गया है। वहीं, आजमगढ़ के मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार पटेल को विशेष सचिव, चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के पद पर तैनाती दी गई है।

मुजफ्फरनगर में मुख्य विकास अधिकारी के पद पर तैनात कंडारकर कमलकिशोर देशभूषण को अब आजमगढ़ का सीडीओ बनाया गया है। इस बदलाव के साथ आजमगढ़ में विकास कार्यों की जिम्मेदारी नए अधिकारी को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें:

इसी तरह आगरा मंडल के अपर आयुक्त राजेश कुमार को विशेष सचिव, नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन विभाग बनाया गया है। आगरा की मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह को अपर आयुक्त, आगरा मंडल की जिम्मेदारी दी गई है।

Advertisement

up-7-ias-officers-transferred-dhirendra-sachan-director-panchayati-rajj

वहीं, कानपुर देहात में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के पद पर तैनात अमित कुमार को आगरा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है।इसके अलावा राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज में सदस्य (न्यायिक) के पद पर तैनात देवेन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा को प्रतीक्षारत कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें  संभावित बाढ़ से पहले अलर्ट मोड में सरकार, संवेदनशील तटबंधों की ड्रोन, सेंसर व ड्रेजिंग से होगी निगरानी

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link