Uttarakhand

देवप्रयाग में नदी किनारे खाई में गिरी कार, दो की जान गई, चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जाते समय हुआ हादसा

कार में पांच लोग थे सवार, चालक समेत एक महिला की मौत, पाली गांव में रिवर व्यू कैफे के पास हुआ हादसा, एसडीआरएफ ने दुर्गम रास्ते से रेस्क्यू कर दोनों शवों को राफ्ट के सहारे नदी पार पहुंचाया

टिहरी गढ़वाल, 15 अक्टूबर 2026:

उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल स्थित देवप्रयाग में गुरुवार सुबह श्रीनगर की ओर पाली गांव के पास एक कार करीब 150 मीटर नीचे नदी किनारे जा गिरी। हादसे में कार चालक अनिल समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। कार चंडीगढ़ से रुद्रप्रयाग जा रही थी। दुर्घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस, स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जबकि दोनों शवों को दुर्गम रास्ते से बाहर निकाला गया।

रिवर व्यू कैफे के पास बिगड़ा कार का संतुलन

हादसा देवप्रयाग से करीब चार किलोमीटर दूर श्रीनगर की ओर ग्राम पाली में रिवर व्यू कैफे के पास हुआ। कार संख्या HR-68 C 1242 में चालक समेत पांच लोग सवार थे। बताया गया कि वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरा। टक्कर के बाद कार नदी किनारे पहुंच गई, जिससे उसमें सवार लोग फंस गए।

एसडीआरएफ ने राफ्ट से नदी पार पहुंचाए शव

हादसे की सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की ब्यासी पोस्ट से उपनिरीक्षक सावर सिंह के नेतृत्व में टीम मौके के लिए रवाना हुई। श्रीनगर से निरीक्षक मंजरी नेगी के नेतृत्व में दूसरी टीम भी पहुंची। एसडीआरएफ के पहुंचने से पहले जिला पुलिस और स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को खाई से बाहर निकाल लिया था। उन्हें 108 एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया।

ये भी पढ़ें:

क्षतिग्रस्त कार में बुरी तरह फंसे थे शव

दुर्गम भौगोलिक स्थिति और नदी तक पहुंचने के कठिन रास्ते के कारण शवों को निकालने में सावधानी बरतनी पड़ी। एसडीआरएफ की टीम ने दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे एक पुरुष और एक महिला के शव बाहर निकाले। इसके बाद दोनों शवों को राफ्ट की मदद से नदी पार कराकर देवप्रयाग पहुंचाया गया। आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए शव जिला पुलिस को सौंप दिए गए।

Advertisement

devprayag-car-accident-tehri-garhwal-two-dead-three-injured (2)

मृतकों में वृद्ध महिला भी शामिल

हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सत्येश्वरी देवी (72) पत्नी हुकम सिंह चौहान, निवासी किमखाल, थाना कर्णप्रयाग, जिला चमोली के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान कार चालक अनिल के रूप में बताई गई है। घायलों में उत्तम सिंह (33) निवासी ग्राम लाडोली, रुद्रप्रयाग, टीशा रावत (18) निवासी ग्राम बीना, रुद्रप्रयाग और सुनीता देवी (45)ग्राम बीना, जिला रुद्रप्रयाग शामिल हैं।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड : लैंड माफिया पर बड़ा प्रहार, 24 मामलों में FIR के आदेश, बुलडोजर एक्शन की चेतावनी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link