ElectionsLucknow City

सत्ताइस में सपा साफ! राजभर का अखिलेश पर तीखा वार, बोले- साइकिल का रिम-फ्रेम भी होगा टेढ़ा

2024 में सपा की 37 सीटों पर जीत को लेकर सुभासपा प्रमुख ने उठाए सवाल, चुनाव की निष्पक्षता पर अखिलेश यादव के रुख को बताया दोहरा मापदंड, कहा- हार की आशंका से अभी से तलाश रहे बहाने

लखनऊ, 15 अक्टूबर 2026:

यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल उठाने को लेकर समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। राजभर ने 2024 के लोकसभा चुनाव में सपा की शानदार जीत का हवाला देते हुए पूछा कि अगर चुनाव प्रक्रिया गलत है तो सपा के 37 सांसद जीतकर दिल्ली कैसे पहुंच गए?

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गुरुवार को एक पोस्ट करते हुए राजभर ने अखिलेश यादव के रुख पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव, 2019 के लोकसभा चुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा को हार मिली, जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में पार्टी ने 37 सीटें जीत लीं। ऐसे में तीन चुनाव गलत और एक चुनाव सही कैसे हो सकता है?

राजभर ने तंज कसते हुए कहा कि केंद्र में 2014 से लगातार भाजपा की सरकार है। फिर ऐसा कैसे हो सकता है कि जिन चुनावों में सपा को हार मिली, वे गलत हो गए और जिस चुनाव में उसे जीत मिली, वह सही हो गया? उन्होंने यह भी कहा कि सपा के 37 विजयी सांसदों में पांच अखिलेश यादव के परिवार से थे। राजभर के मुताबिक जब पार्टी को उसकी हैसियत से ज्यादा सीटें मिल गईं तो सब कुछ ठीक हो गया।

ये भी पढ़ें:

‘एसी, पीसी और ट्विटर ने बहका दिया’

सुभासपा प्रमुख ने अखिलेश पर अफवाह फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि या तो 2024 के चुनाव में उनके वोटर फर्जी थे या फिर वह अब अफवाहबाजी कर रहे हैं। उन्होंने तंज कसा कि एसी, पीसी और ट्विटर ने अखिलेश को बहका दिया है।

Advertisement

‘टायर नहीं, सपा की साइकिल ही फटेगी!’

2027 के चुनाव को लेकर राजभर ने सपा पर निशाना साधते हुए लिखा कि अब नवाबी के दिन हवा हो गए हैं। उन्होंने दावा किया कि इस बार सपा की साइकिल का टायर ही नहीं, बल्कि रिम और फ्रेम भी टेढ़ा होने वाला है। राजभर ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव संभावित हार को देखते हुए अभी से बहाने तलाश रहे हैं जिससे चुनाव के बाद समर्थकों को जवाब न देना पड़े। पोस्ट के अंत में उन्होंने तंज कसते हुए लिखा… ‘कुछ आंसू बचाके रखिए। सत्ताइस में सपा साफ है अखिलेश जी।’

ये भी पढ़ें  स्वस्तिका सिटी कांड : अवैध कब्जे का केस लिखाने वाले के घर रात में पहुंचे संदिग्ध, CCTV में कैद... ये है आशंका

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link