Lucknow City

Shiva Sharma Murder Case : नेपाल में दिखी 25 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे, CCTV में बहन व आदिल के साथ कैद हुई फरारी!

रुपईडीहा में लावारिस मिली SUV के बाद नेपाल में मिली लोकेशन से जांच में नया मोड़, वीडियो जारी कर श्रद्धा बोली- भागी नहीं हूं, शिवा ने सुसाइड किया, पुलिस के सामने आकर बताना चाहती हूं सच

लखनऊ, 15 अक्टूबर 2026:

यूपी की राजधानी लखनऊ के युवा कारोबारी शिवा शर्मा (28) की हत्या के केस की तफ्तीश नेपाल तक पहुंच गई है। इस केस में वांटेड 25 हजार की इनामी मॉडल श्रद्धा दुबे के अपनी बहन रश्मि और साथी आदिल के साथ नेपाल पहुंचने की खबर है।पुलिस को नेपाल के महीमनगर बस अड्डे के सीसीटीवी फुटेज में तीनों के नजर आने की जानकारी मिली है। उधर, वीडियो जारी कर श्रद्धा ने खुद को फरार मानने पर सवाल उठाते हुए दावा किया है कि शिवा ने आत्महत्या की थी। उसने पुलिस के सामने आकर सच बताने की बात भी कही है।

इस केस में नया मोड़ तब आया,श जब एक दिन पहले नेपाल सीमा से सटे बहराइच के रुपईडीहा इलाके में श्रद्धा की एसयूवी लावारिस हालत में मिली। इसके बाद से ही उसके और अन्य आरोपियों के नेपाल भागने की आशंका जताई जा रही थी। अब नेपाल के बस अड्डे से मिले दो सीसीटीवी फुटेज ने पुलिस की जांच को नई दिशा दे दी है। बताया जा रहा है कि एक फुटेज में श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और आदिल सड़क पार करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरे में तीनों ई-रिक्शा से जाते नजर आ रहे हैं।

shiva-sharma-murder-case-shraddha-dubey-nepal-cctv-footage (2)

ये भी पढ़ें:

दो वीडियो जारी कर श्रद्धा ने दी सफाई

बुधवार रात श्रद्धा दुबे ने दो वीडियो जारी किए जो नेपाल में बनाए गए बताए जा रहे हैं। इनमें उसने कहा कि वह भागी नहीं है और शिवा ने आत्महत्या की थी। श्रद्धा ने यह भी कहा कि वह पुलिस के सामने आकर सच बताना चाहती है। हालांकि, उसके इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस हत्या के आरोपों और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Advertisement

shiva-sharma-murder-case-shraddha-dubey-nepal-cctv-footage (3)

संदिग्ध हालात में चौथी मंजिल से गिरने से हुई थी शिवा की मौत

लखनऊ के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में बीते 9 अक्टूबर को शिवा शर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। वह अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर स्थित श्रद्धा दुबे के फ्लैट से नीचे गिरा था। शिवा करीब चार महीने से श्रद्धा दुबे के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। घटना के बाद उसके शरीर पर केवल अंडरवियर होने, चेहरे पर लिपस्टिक लगे होने और शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान मिलने की बात सामने आई थी। इन परिस्थितियों ने मामले को और गंभीर बना दिया।

shiva-sharma-murder-case-shraddha-dubey-nepal-cctv-footage (4)

मां की शिकायत पर पांच लोगों के खिलाफ केस

शिवा की मां रंजना शर्मा ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर आदिल समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि श्रद्धा ने शिवा को चौथी मंजिल से धक्का दिया था। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस अभी जांच कर रही है।

मृतक शिवा
मृतक शिवा

रायबरेली से नेपाल तक तलाश, परिवार ने भी बनाई दूरी

मूल रूप से रायबरेली शहर के मलिकमऊ की रहने वाली श्रद्धा ने शुरुआती पढ़ाई भी वहीं से की थी। बताया जाता है कि करीब दस दिन पहले वह फॉर्च्यूनर गाड़ी से रायबरेली गई थी। उसकी बहन रश्मि समेत अन्य लोग भी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। श्रद्धा की मां पुष्पा दुबे का पहले ही निधन हो चुका है। पिता एसपी दुबे ने दूसरी शादी कर ली थी। पिता और सौतेली मां ने श्रद्धा से संबंध होने से इनकार किया है, जबकि उसका भाई पंकज दुबे सरकारी कर्मचारी बताया जा रहा है।

अब पुलिस के सामने श्रद्धा और उसके साथियों तक पहुंचने की चुनौती है। रुपईडीहा में मिली एसयूवी, नेपाल के सीसीटीवी फुटेज और श्रद्धा के वीडियो इस मामले की जांच में अहम कड़ियां साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें  काला बैज, कड़ा संदेश : 5 दिवसीय बैंकिंग पर अड़े कर्मियों ने सरकार को दी ये चेतावनी

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link