Ayodhya

दीपावली पर राम मंदिर को दुल्हन की तरह सजाने की तैयारी, नृपेंद्र मिश्र बोले- शेष काम 15 नवंबर तक हो जाएंगे पूरे

निर्माण समिति के अध्यक्ष ने लंबित परियोजनाओं की दी जानकारी, 150 निर्माण कार्यों में से 148 पूरे, परकोटे और फसाड लाइटिंग का काम बाकी, निर्माणाधीन ऑडिटोरियम व म्यूजियम के कार्यों की प्रगति पर भी हुई चर्चा

अनिल निषाद

अयोध्या, 16 अक्टूबर 2026ः

राम मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों, फसाड लाइटिंग व लंबित परियोजनाओं की समीक्षा के लिए निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र यूपी के अयोध्या पहुंचे हुए हैं। आज राम मंदिर निर्माण समिति की बैठक का दूसरा दिन है। नृपेंद्र मिश्र ने पहले दिन की समीक्षा के बाद मंदिर परिसर में चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने शुक्रवार को मीडिया से बातचीत में बताया कि मंदिर परिसर में छोटे-बड़े कुल 150 निर्माण कार्यों में से 148 कार्य पूरे कर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को सौंप दिए गए हैं। अब मुख्य रूप से परकोटे का निर्माण कार्य हस्तांतरित होना बाकी है।

नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि परकोटे की छत पर वॉटर ट्रीटमेंट से संबंधित कार्य बारिश के कारण प्रभावित हुआ है। मौसम अनुकूल होने पर इसे पूरा किया जाएगा। वहीं, परकोटे और मंदिर की फसाड लाइटिंग का काम 15 नवंबर तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। दीपावली के दौरान मंदिर की भव्यता और सुंदरता के अनुरूप रोशनी की व्यवस्था की जाएगी। मंदिर को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों से संबंधित दस्तावेज, ड्राइंग, डिजाइन और वित्तीय औपचारिकताएं पूरी होने के बाद एलएंडटी की ओर से कार्य ट्रस्ट को हस्तांतरित किए जाते हैं। इसके बाद ट्रस्ट के प्रोजेक्ट इंजीनियरों की टीम निरीक्षण और जांच के बाद उन्हें स्वीकार करती है।

ये भी पढ़ें:

बैठक में ठेकेदारों के भुगतान और वित्तीय मामलों की भी समीक्षा की गई। इसके अलावा मंदिर परिसर के बाहर निर्माणाधीन ऑडिटोरियम और म्यूजियम के कार्यों की प्रगति पर चर्चा होगी। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि विजय स्तंभ और शहीद स्मारक का निर्माण पूरा हो चुका है, जबकि वहां उद्यान और हॉर्टिकल्चर से जुड़े कुछ कार्य अभी जारी हैं। वहीं, मध्वाचार्य द्वार का निर्माण लगभग 80 प्रतिशत पूरा हो गया है। निर्माण समिति की ओर से कार्यों की गति, गुणवत्ता और सामने आ रही चुनौतियों का मौके पर निरीक्षण भी किया जाएगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें  बाराबंकी से अयोध्या तक फूलों की बारिश, BJP के राष्ट्रीय महामंत्री का जोश भरा स्वागत

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link